सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुईखदान में मरीजों को मिल रही राहत
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुईखदान में मरीजों को मिल रही राहत,, छुईखदान की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुविधा क्षेत्र में अग्रणी,, 12 माह में 372 मरीजों को मिला 468 यूनिट ब्लड,, अप्रैल 2026 से अब तक 68 मरीजों को उपलब्ध कराया गया 98 यूनिट ब्लड
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुईखदान में मरीजों को मिल रही राहत




छुईखदान की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुविधा क्षेत्र में अग्रणी
12 माह में 372 मरीजों को मिला 468 यूनिट ब्लड
अप्रैल 2026 से अब तक 68 मरीजों को उपलब्ध कराया गया 98 यूनिट ब्लड
छुईखदान=== सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुईखदान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। छुईखदान विकासखंड मुख्यालय होने के कारण इसके अंतर्गत 107 ग्राम पंचायतें एवं दो नगर पंचायतें आती हैं, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोग यहां स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेते हैं।
मानव सेवा के लिए प्रसिद्ध यह अस्पताल मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नए भवन में स्थानांतरित होने के बाद यहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ हुई हैं। अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था की चर्चा पूरे क्षेत्र में होती है। यहां प्रसूति सेवाओं, ऑपरेशन, आपातकालीन उपचार सहित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तत्परता से कर रहे हैं।
नए ब्लड बैंक की स्थापना से बढ़ेगी सुविधा
छुईखदान में नए ब्लड बैंक की स्थापना के लिए भवन तैयार हो चुका है। आवश्यक उपकरण एवं सेटअप उपलब्ध होने के बाद ब्लड बैंक का संचालन शुरू किया जाएगा। वर्तमान में अस्पताल राजनांदगांव ब्लड बैंक के सहयोग से मरीजों को रक्त उपलब्ध करा रहा है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पिछले 12 महीनों में 372 मरीजों को कुल 468 यूनिट ब्लड उपलब्ध कराया गया। वहीं अप्रैल 2026 से अब तक 68 मरीजों को 98 यूनिट ब्लड प्रदान किया जा चुका है, जिससे अनेक जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार मिल सका।अस्पताल में भर्ती मरीज भूमिका ने बताया कि उसे खून की कमी थी । जो यहां आने पर दो यूनिट मिल गया जिससे मै स्वस्थ्य हु। अस्पताल प्रशासन को मै धन्यवाद करती हूं।
सफाई और इमरजेंसी सेवाएं बनी पहचान
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की सफाई व्यवस्था और इमरजेंसी सेवाएं बड़े शहरों के अस्पतालों की तर्ज पर संचालित की जा रही हैं। अस्पताल प्रबंधन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. मनीष बघेल ने बताया कि अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं और स्वच्छता व्यवस्था क्षेत्र के लिए उदाहरण बन रही हैं। उन्होंने कहा कि जीवन दीप समिति भी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने और सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार निगरानी एवं सहयोग प्रदान कर रही है