गैस के बढ़े दामों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की सांकेतिक रैली
गैस के बढ़े दामों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की सांकेतिक रैली मोटरसाइकिल रैली निकाल जताया आक्रोश खैरागढ़–छुईखदान–गंडई==रसोई गैस के बढ़ते दामों और महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को खैरागढ़ में सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए मोटरसाइकिल रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।
गैस के बढ़े दामों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की सांकेतिक रैली





मोटरसाइकिल रैली निकाल जताया आक्रोश
खैरागढ़–छुईखदान–गंडई==रसोई गैस के बढ़ते दामों और महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को खैरागढ़ में सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए मोटरसाइकिल रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। शाम 5 बजे अंबेडकर चौक में सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां जिला अध्यक्ष कोमल साहू के नेतृत्व में जोरदार नारेबाजी की गई।
इसके बाद मोटरसाइकिल रैली अंबेडकर चौक से जय स्तंभ चौक होते हुए इतवारी बाजार तक निकाली गई। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जिला अध्यक्ष कोमल साहू ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण महंगाई चरम पर पहुंच गई है, जिससे आम जनता का जीवन कठिन हो गया है। उन्होंने विशेष रूप से रसोई गैस के बढ़ते दामों को गरीब और मध्यम वर्ग के लिए गंभीर समस्या बताया। साथ ही कहा कि छोटे व्यवसाय जैसे होटल, भोजनालय, चाय दुकान और ढाबे भी इससे प्रभावित होकर बंद होने की कगार पर हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी और सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन कार्यकर्ताओं में केंद्र सरकार के प्रति आक्रोश स्पष्ट रूप से देखा गया। कांग्रेस नेताओं ने गैस सिलेंडर के दामों में कमी और महंगाई पर नियंत्रण की मांग की।
इस दौरान जिला अध्यक्ष कोमल साहू, जिला महामंत्री सज्जाक खान जी आशोक साहू, भीखम छाजेड़, आकाशदीप, अरुण भारद्वाज (शहर अध्यक्ष), सुबोधकांत पांडे, राजा सोलंकी, रविन्द्र सिंह गहरवार, देवेंद्र तोड़े, मधव बंजारे, हेम कल्याणी तोड़े, रानू खान, दयाराम पटेल, मनोहर सेन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।