नगर पंचायत में कांग्रेस की नम्रता राजा गिरिराज को एकतरफा बहुमत

616 वोटो से जीती नम्रता गिरिराज पूरे जिले में दिखा राजा गिरिराज किशोर की ताकत

नगर पंचायत में कांग्रेस की नम्रता राजा गिरिराज को एकतरफा बहुमत

कांग्रेस के नम्रता गिरिराज वैष्णव बनी नगर पंचायत छुईखदान अध्यक्ष 

नगर पंचायत में कांग्रेस की नम्रता राजा गिरिराज को एकतरफा बहुमत 

 616 वोटो से जीती नम्रता गिरिराज 

पूरे जिले में दिखा राजा गिरिराज किशोर की ताकत 

 छुईखदान ,,, नगर पंचायत छुईखदान की अध्यक्ष के लिए हुए आज मतगणना में कांग्रेस के प्त्याशी छुईखदान रियासत की रानी साहिबा श्रीमती नम्रता गिरिराज किशोर दास को आज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के मतगणना मे एकतरफा जीत मिली , जिसमें कुल पड़े 4918  मतदानो मे सेउनको 2732 का विशाल मत प्राप्त हुआ ,जबकि भाजपा  के प्रत्यासी शीतल नवनीत जैन को 2116 वोटो से ही संतोष करना पड़ा।इस तरह कांग्रेस से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्यासी नम्रता गिरिराज किशोर दास ने 616 वोटो केभारी  अंतर से जीत हासिल कर तीसरीबार राजमहल की जीतऔर अजेयता की इतिहास रचा है,इधर नगर पंचायत के पूरे 15 वार्डो में से 12वार्डो में रानी नम्रता गिरिराज किशोर दास को अजेय एवं प्रतिष्ठा की बढ़त रही।

कांग्रेस को मिला नगर पंचायत में बहुमत 

नगर पंचायत छुईखदान में 15 वार्ड है जिसमें बहुमत के लिए 8 पार्षदों की जरूरत होती है जिसमें कांग्रेस के 8 पार्षद चुनाव जीत कर आए है,,जो नगर पंचायत में कांग्रेस को बहुमत के लिए उपयुक्त है, कांग्रेस से जितने वाले पार्षद,,प्रकाश महोबिया रुपबाला महोबिया निधि तिवारी शैव्या वैष्णव मनीष कोचर चंद्रेश कुंभकार प्रेम पाल संजू नेताम जो कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़े और विजयी रहे है ,ज्ञात हो कि इससे पूर्व इस नगर पंचायत मे कांग्रेस की बढ़त की कम रिकार्ड रहा है। 
        
       जबकि भाजपा से किरण वैष्णव ,पन्ना मरावी, उमाकांत महोबिया ,अनुभा जैन,पंचम साहू, घना देवांगन, महेश नारकर,ने जीत दर्ज की है,इस प्रकार से नगर पंचायत छुईखदान में राजा गिरिराज किशोर दास एवं नम्रता देवी के नेतृत्व मे कांग्रेस ने एक बड़ी जीत दर्ज कर पूरे क्षेत्र के राजनैतिक सूबे मे खलबली सी मचाकर रख दिया है।

                     नगर पंचायत में जीते पार्षदों में वार्ड 1 से प्रकाश महोबिया कांग्रेस ,,, वार्ड 2  से निशा वैष्णव भाजपा,,वार्ड 3 से पन्ना मंडावी भाजपा ,,,वार्ड 4 से उमाकांत महोबिया भाजपा,,,वार्ड 5 रुपबाला महोबिया ..वार्ड 6 निधि तिवारी वार्ड 7 से शैव्या वैष्णव वार्ड 8 अनुभा संजय जैन भाजपा,,,वार्ड 9 पंचम साहू भाजपा,,वार्ड 10 मनीष कोचर कांग्रेस,वार्ड 11 चंद्रेश कुंभकार कांग्रेस,,वार्ड 12 घना राम देवांगन भाजपा,,,,वार्ड 13 महेश नारकर भाजपा,,,,वार्ड 14 प्रेम पाल कांग्रेस ,,,15 संजू सिंह नेताम कांग्रेस,, विजयी  हुए ll 

     ,,,, कांग्रेस को मिला एक बड़ा नेता ,,,,

     खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में छुईखदान रियासत के राजा गिरिराज किशोर दास के काग्रेस मे आने से कांग्रेस को एक बड़ा नेता मिला, जिन्होंने नगर पंचायत छुईखदान अध्यक्ष चुनाव में अपनी उपयोगिता साबित करते हुए कांग्रेस को विजयी बनाने और नगर पंचायत छुईखदान में कांग्रेस को बहुमत दिलाने में कामयाबी हासिल की ,यहा यह स्पष्ट करना जरूरी है कि चुनाव मैदान मे उतरने के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं अपने कांग्रेस के प्रत्याशी रानी नम्रता गिरिराज किशोर दास की चुनावी सभा को संबोधित करने पधारे थे और लोगो को कांग्रेस के साथ का वादा भी किया था।

 चुनाव से पहले भाजपा की चार पार्षदों ने इस्तीफा देकर  कांग्रेस में शामिल हुए थे l जिसमें से एक पार्षद शैव्या वैष्णव ही चुनाव जितने में कामयाब रही,,

,,,,,,जोरदार आतिशबाजी के साथ नगरवासियों ने किया नम्रता गिरिराज का स्वागत ,,,,

मतगणना के बाद दोपहर तीन बजे से पुरे नगर में विजयी रैली हजारो नगरजनो के साथ मिलकर निकाला गया ,जिसमें नगर वासियों ने जगह जगह विजयी तिलक लगाकर रानी नम्रता गिरिराज किशोर दास का स्वागत किया ,वही पर युवाओं ने रानी नम्रता गिरिराज किशोर के दास विजयी होने पूरे नगर में मिष्ठान वितरण किया,जिसमें विधायक यशोदा वर्मा गजेंद्र ठाकरे रामकुमार पटेल गिरवर संजीव दुबे सज्जाक खान मनोज चौबे (अधिवक्ता)सुदीप श्रीवास्तव हेमंत वैष्णव पार्तिका संजय महोबिया अनिमेष महोबिया आशु खान अख़्तर सोलंकी शेख दादू खान कमलेश यादव अनुराग सोनी स्वप्निल वैष्णव नीलेश गुप्ता अकरम खान भीम महोबिया पवन कुमार अमित चौहान दीनू यादव संहित कांग्रेस कार्यकर्ता और नगर वासी उपस्थित थे,,,
(हम छुईखदान को एक आधुनिक सुविधाओ से युक्त बनाऐगे-नम्रता जी)


        अपने एक संक्षिप्त उद्बोधन मे नए अध्यक्ष रानी नम्रता गिरिराज किशोर दास ने कहा कि हमारा स्वप्न है कि हम अपने छुईखदान नगर को एक साफ सुथरा,स्वच्छ, उत्तम,व्यवस्थित, शिक्षा स्वास्थय, बिजली पानी रोजगार व्यापार से युक्त शहर बनाने की दिशा मे काम करना चाहेंगे,ताकि आने वाले समय मे हमारे शहर को किसी भी सुविधाओ के किसी प्रकार की कमी ना हो।