प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज से मिले जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज से मिले जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने जताया आभार, संगठन सुदृढ़ीकरण पर हुई विस्तृत चर्चा छुईखदान== जिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़–छुईखदान–गंडई के अध्यक्ष कोमल साहू ने आज रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज से सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए जा रहे मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार प्रकट करना रहा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज से मिले जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज से मिले जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने जताया आभार, संगठन सुदृढ़ीकरण पर हुई विस्तृत चर्चा

छुईखदान=रायपुर = जिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़–छुईखदान–गंडई के अध्यक्ष कोमल साहू ने आज रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज से सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए जा रहे मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार प्रकट करना रहा।

मुलाकात के दौरान प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने जिले की हालिया संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ स्तर तक चल रहे कार्य, एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जिला नेतृत्व को संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर सक्रिय रहने तथा जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने के निर्देश दिए।

कोमल साहू ने प्रदेश नेतृत्व को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश स्तर से प्राप्त मार्गदर्शन के अनुरूप आने वाले दिनों में बूथ स्तर तक अधिक मजबूती से अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा हुआ है और संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है।

मुलाकात के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं में गिरिराज किशोर दास, लाल टारकेश्वर शाह, खुशरो, देवराज किशोर दास, मिहिर झा, गजेंद्र ठाकरे, रामकुमार पटेल, दशमत जांघेल, भीखम छाजेड़, अब्दुल रज्जाक खान, जितेंद्र गौर, भीगेष यदु, अमन सोनी, रिंकू गुप्ता, नदीम मेमन, उत्तम जांघेल, राजा सोलंकी, मोहन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक के उपरांत कोमल साहू ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मलकीत सिंह से भी सौजन्य भेंट की। इस दौरान मलकीत सिंह ने संगठन को और अधिक जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की रणनीति साझा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव–गांव जाकर जनसंपर्क बढ़ाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की जरूरत है।

     उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस के जनसंवाद कार्यक्रम तथा जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए जिले की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है।

कोमल साहू ने महासचिव मलकीत सिंह को विश्वास दिलाया कि खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का पूर्ण पालन करेगी और संगठन को मजबूत बनाने हेतु हर स्तर पर सक्रियता बनाए रखेगी। उन्होंने कहा कि जिले में कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने, युवाओं को जोड़ने तथा बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

इस मुलाकात के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश नेतृत्व को संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, साथ ही आने वाले समय में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में ठोस कदम उठाने का संकल्प भी व्यक्त किया।