बॉम्बे से आया मेरा दोस्त... दोस्त को सलाम करो
बॉम्बे से आया मेरा दोस्त... दोस्त को सलाम करो।।,,, दीपावली की सुबह फोन की घंटी और पुराने दोस्तों की महफिल।।



बॉम्बे से आया मेरा दोस्त... दोस्त को सलाम करो
दीपावली की सुबह फोन की घंटी और पुराने दोस्तों की महफिल
छुईखदान == दीपावली का त्योहार सिर्फ दीप जलाने और मिठाइयां बांटने का नाम नहीं है, बल्कि यह उन रिश्तों को फिर से रोशन करने का भी मौका है, जो वक्त की भागदौड़ में कहीं पीछे छूट जाते हैं।।
दीपावली की सुबह फोन की घंटी बजी... उधर से आवाज आई, "भाई, मैं बॉम्बे से आ गया हूं!" बस फिर क्या था, समझ जाइए कि त्योहार की असली खुशियां शुरू हो गईं।।
बॉम्बे से आए अपने पुराने दोस्त मनीष शर्मा का दीपावली पर छुईखदान आना दिल को एक अलग ही सुकून देता है। साथ पढ़ना, लिखना, शरारतें करना और फिर जिंदगी की जिम्मेदारियों के चलते अलग-अलग रास्तों पर निकल जाना... लेकिन दोस्ती ऐसी कि सालभर की दूरियां दीपावली की एक मुलाकात में सिमट जाती हैं।।
शरद श्रीवास्तव, मनीष शर्मा और मैं यानी सज्जाक खान... हमारी दोस्ती की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। उम्र बढ़ गई, जिम्मेदारियां बढ़ गईं, शहर बदल गए, लेकिन दोस्तों के साथ बैठकर हंसने का अंदाज आज भी वही है।
हर साल दीपावली में मिलने का इंतजार रहता है। मिलते ही पुराने किस्से निकलते हैं, एक-दूसरे की खिंचाई शुरू होती है और चुटकुलों का ऐसा दौर चलता है कि हंसी रुकने का नाम ही नहीं लेती।।
मनीष के आते ही शरद का पहला सवाल होता है – "भाई, इस बार कितने दिन की छुट्टी लेकर आया है?"
और मेरा सवाल होता है – "बॉम्बे में सब ठीक है या इस बार भी सिर्फ मिठाई खिलाकर वापस भागने का इरादा है?"
जवाब में मनीष की मुस्कान और दोस्तों की ठहाकेदार हंसी... बस यही हमारी दीपावली है।।सच कहें तो जिंदगी में दौलत, शोहरत और कामयाबी बहुत कुछ दे सकती है, लेकिन बचपन और जवानी के दोस्तों के साथ बिताए चंद पल किसी कीमत पर नहीं खरीदे जा सकते।।
कुछ दोस्त रोज नहीं मिलते, लेकिन हर साल मिलने का इंतजार जरूर करवाते हैं।।
बॉम्बे से आया मेरा दोस्त... दोस्त को सलाम करो! ❤️
दोस्ती जिंदाबाद... दीपावली की ये मुलाकातें यूं ही बरकरार रहें।