तेंदुओं की आहट से बैताल रानी क्षेत्र में दहशत
तेंदुओं की आहट से बैताल रानी क्षेत्र में दहशत छिंदारी रिसोर्ट के पास तीन तेंदुए दिखने की खबर बैताल रानी घाटी मार्ग से गुजरने वाले लोग भयभीत, वन विभाग की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
तेंदुओं की आहट से बैताल रानी क्षेत्र में दहशत
छिंदारी रिसोर्ट के पास तीन तेंदुए दिखने की खबर
बैताल रानी घाटी मार्ग से गुजरने वाले लोग भयभीत,
वन विभाग की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
छुईखदान== क्षेत्र में तेंदुओं की आहट से दहशत का माहौल बना हुआ है। छिंदारी रिसोर्ट के पास एक साथ तीन तेंदुओं की मौजूदगी की खबर से लोगों में भय बढ़ गया है। बैताल रानी घाटी से आने-जाने वाले राहगीरों के साथ ही छिंदारी रिसोर्ट और छिंदारी के परिंदे पहुंचने वाले पर्यटकों में भी डर का माहौल है।ज्ञात हो कि पिछले दिनों वनभैंसा दिखने को भी खबर आई थी।
बताया जा रहा है कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है। ऐसे में तेंदुओं की मौजूदगी की खबर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सुबह से शाम तक इस सड़क से गुजरने वाले ग्रामीणों, पर्यटकों और अन्य राहगीरों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।
क्षेत्र में तेंदुओं की आहट को लेकर




वन विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि वन विभाग को जानकारी होने के बाद भी राहगीरों को कोई समझाइश अथवा एहतियात करना अथवा सुरक्षित आने जाने वालो के लिए कोई सूचना बोर्ड वगैरह नहीं लगाया गया है जिसके लेकर गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ानी चाहिए और तेंदुओं की वास्तविक मौजूदगी की पुष्टि कर आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बैताल रानी घाटी और छिंदारी क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर सतर्कता बरतना जरूरी है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए, तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर रखी जाए और जरूरत पड़ने पर मार्ग से गुजरने वाले लोगों को सतर्क करने के लिए उचित व्यवस्था की जाए।
फिलहाल, तीन तेंदुओं की मौजूदगी की खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। वन विभाग की ओर से स्थिति स्पष्ट किए जाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।