मां महामाया मंदिर मानस महोत्सव में पहुंचीं विधायक यशोदा वर्मा
मां महामाया मंदिर मानस महोत्सव में पहुंचीं विधायक यशोदा वर्मा 10 लाख रुपये के सीसी रोड निर्माण का किया भूमिपूजन माता महामाया की कृपा से ही सब हो रहा है,, यशोदा वर्मा
मां महामाया मंदिर मानस महोत्सव में पहुंचीं
विधायक यशोदा वर्मा
10 लाख रुपये के सीसी रोड निर्माण का किया भूमिपूजन
माता महामाया की कृपा से ही सब हो रहा है,, यशोदा वर्मा
मां महामाया सिद्धपीठ छुईखदान राजपरिवार की राजधानी की आस्था का केंद्र — गिरिराज किशोर दास
मां महामाया की कृपा पूरे क्षेत्र पर बनी हुई है — देवराज किशोर दास
मानस महोत्सव में अतिथियों ने ग्रहण किया प्रसाद एवं भोजन
छुईखदान== मां महामाया मंदिर, छुईखदान में आयोजित मानस महोत्सव कार्यक्रम में विधायक यशोदा वर्मा सहित विभिन्न अतिथियों ने पहुंचकर मां महामाया का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ क्षेत्र के विकास और सामाजिक सहभागिता की झलक देखने को मिली।
=नारी शक्ति आगे बढ़ेगी यही माता महामाया से कृपा है =


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा ने कहा आज यहां पर इतना बड़ा काम हुआ है ये सब माता महामाया की कृपा है मेरे ऊपर माता महामाया की कृपा बने रहे ।ग्राम के विकास के लिए विधायक निधि से साढ़े छह लाख रुपए की घोषणा की ।
इस अवसर पर राजपरिवार छुईखदान के राजा गिरिराज किशोर दास ने कहा कि मां महामाया सिद्धपीठ छुईखदान राजपरिवार की राजधानी की आस्था का प्रमुख केंद्र है। राजपरिवार की अधिष्ठात्री देवी मां महामाया हम सभी की रक्षा करती हैं। छेत्र में माता के प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा है और उनकी कृपा से क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परम्परा निरंतर आगे बढ़ रही हैं।
,वहीं छोटे राजा देवराज किशोर दास ने कहा कि मां महामाया की कृपा पूरे क्षेत्र पर बनी हुई है। माता के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, यही कामना है।
मानस महोत्सव के दौरान कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने सर्वप्रथम प्रसाद ग्रहण किया और भोजन प्राप्त किया। आयोजन में धार्मिक परंपराओं के साथ अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों के बीच आत्मीयता का वातावरण रहा।
कार्यक्रम में विधायक यशोदा वर्मा, नीलाम्बर वर्मा, गिरिराज किशोर दास, देवराज किशोर दास, सज्जाक खान, सुदीप श्रीवास्तव, हेमंत वैष्णव, राजू सिंह ग्राम पंचायत के सरपंच संदीप वैष्णव अनीश जोशी संहित महामाया मंदिर समिति के सदस्य सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।