जिले में अवैध ईंट भट्ठों के संचालन को लेकर कार्यवाही की मांग

जिले में अवैध ईंट भट्ठों के संचालन को लेकर कार्यवाही की मांग ईंट निर्माता संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पर्यावरणीय नुकसान और प्रधानमंत्री आवास योजना में लाल ईंटों के उपयोग पर उठाए सवाल

जिले में अवैध ईंट भट्ठों के संचालन को लेकर कार्यवाही की मांग

जिले में अवैध ईंट भट्ठों के संचालन को लेकर कार्यवाही की मांग

ईंट निर्माता संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,

 पर्यावरणीय नुकसान और प्रधानमंत्री आवास योजना में लाल ईंटों के उपयोग पर उठाए सवाल

खनिज विभाग सहित राजस्व अधिकारियों को भी भेजी गई आवेदन की प्रतिलिपि

छुईखदान== खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में कथित रूप से संचालित अवैध ईंट भट्ठों और हाथ भट्ठों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। जिला ईंट निर्माता संघ ने जिले में संचालित ईंट भट्ठों की जांच और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

संघ ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हाथ भट्ठों के माध्यम से लाल ईंटों का निर्माण एवं विक्रय किया जा रहा है। आरोप है कि इनमें से कुछ भट्ठों का संचालन अन्य प्रदेशों के व्यक्तियों द्वारा भी किया जा रहा है। संघ ने इन भट्ठों से पर्यावरण को होने वाले संभावित नुकसान पर चिंता जताते हुए इनके संचालन में निर्धारित नियमों और मानकों के पालन की जांच कराने की मांग की है।

प्रधानमंत्री आवास योजना में लाल ईंटों के उपयोग पर भी सवाल

ईंट निर्माता संघ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यों में लाल ईंटों के उपयोग का मुद्दा भी उठाया है। संघ का कहना है कि योजना के दिशा-निर्देशों और निर्माण संबंधी निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इस संबंध में ईंटों की गुणवत्ता, उपयोग की अनुमति और संबंधित नियमों के पालन की जांच कराने की मांग की गई है।

खनिज विभाग और राजस्व अधिकारियों को भेजी प्रतिलिपि

ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर से जिले में संचालित ईंट भट्ठों की जांच कराने, आवश्यक अनुमतियों एवं पर्यावरणीय मानकों की पड़ताल करने तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।आवेदन की प्रतिलिपि जिला खनिज अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खैरागढ़ एवं छुईखदान तथा तहसीलदार खैरागढ़ एवं छुईखदान को भी भेजी गई है। अब इस मामले में जिला प्रशासन की जांच और आगामी कार्रवाई पर लोगों की नजरें टिकी हैं।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिले भर के फ्लाई एस ईंट निर्माता रहे उपस्थित

ज्ञापन सौंपने के दौरान अपर कलेक्टर सुरेंद्र सिंह ठाकुर को जिला फ्लाई ऐश ईंट निर्माता संघ से ध्रुव सिंह, शुभम ठाकुर, पंकज ठाकुर, कमलेश सिंह, प्रतीक चंदवानी, दीनदयाल सिन्हा, तारेश साहू, प्रदीप वर्मा, प्रभु साहू, सुदीप श्रीवास्तव, प्रकाश सिंह एवं राधेलाल जंघेल संहित जिले भर के ईंट निर्माता उपस्थित थे।