गांव में कथित दबंगई से परेशान आदिवासी पंच ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

गांव में कथित दबंगई से परेशान आदिवासी पंच ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी सरपंच उप सरपंच का किया सामाजिक बहिष्कार पंच मंगल नेताम ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की

गांव में कथित दबंगई से परेशान आदिवासी पंच ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

गांव में कथित दबंगई से परेशान आदिवासी पंच ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

सरपंच उप सरपंच का किया सामाजिक बहिष्कार 

पंच मंगल नेताम ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की

छुईखदान== ग्राम खपरीदरबार में पंचायत संबंधी विवाद और ग्रामीणों के कथित दबाव को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 04 के आदिवासी पंच मंगल नेताम पिता स्व. साखाराम नेताम ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा लगातार दबाव बनाकर उनके परिवार सहित सरपंच परिवार का सामाजिक बहिष्कार जैसा माहौल बनाया जा रहा है। मामले को लेकर उन्होंने थाना, पुलिस अधीक्षक एवं एसडीएम कार्यालय में शिकायत करने की बात कही है।

इस संबंध में पंच मंगल नेताम के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को ग्राम खपरीदरबार में पनबुढ़ी बांध के रखरखाव तथा पेयजल नल-जल योजना से जुड़े विषयों पर चर्चा के लिए पंचायत स्तर पर बैठक आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि पनबुढ़ी बांध का रखरखाव पंचायत द्वारा किया जा रहा है और वर्ष 2010 में जल संसाधन विभाग द्वारा इसे पंचायत को सौंपे जाने की जानकारी है। बैठक में बिजली बिल की लगभग 3 लाख 68 हजार 670 रुपये की बकाया राशि सहित अन्य विषयों पर चर्चा प्रस्तावित थी।

सरपंच पिता पंच मंगल नेताम का आरोप है कि कुछ ग्रामीणों ने पंचायत की बैठक में शामिल होने के बजाय पंचायत के बाहर ग्रामीणों को बैठाकर अपने स्तर पर निर्णय सुनाने शुरू कर दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान एक पंच के पति अंजोरी यादव पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया तथा सरपंच परिवार से बातचीत या मेल-जोल रखने वाले लोगों पर भी जुर्माने का कथित प्रावधान किया गया। पंच का कहना है कि उस समय सरपंच परिवार का कोई भी सदस्य उक्त बैठक में मौजूद नहीं था।

उन्होंने गांव के पुराने शीतला मंदिर को भी पंचायत की जानकारी के बिना तोड़े जाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उनकी पत्नी कामती नेताम द्वारा संचालित स्व-सहायता समूह को लेकर सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने की शिकायत भी प्रशासन के समक्ष किए जाने की बात कही गई है।

       ====26 सितंबर की बैठक में भी विवाद===

मंगल नेताम के अनुसार, पुराने विवादों को सुलझाने के उद्देश्य से 26 सितंबर 2026 को एक और बैठक आयोजित की गई थी। उनका आरोप है कि इस बैठक में कुछ ग्रामीणों द्वारा उपसरपंच भुनेश्वर निषाद को गांव से बेदखल करने जैसा निर्णय लिया गया और उन पर 8 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पंच मंगल नेताम ने बताया कि पूर्व में भी उपसरपंच से संबंधित मामले में एसडीएम के समक्ष निर्णय हो चुका था, जिसके बाद पंचायत के निर्णयों का पालन करने की बात कही गई थी।

पंच मंगल नेताम का कहना है कि इसके बावजूद गांव में कुछ लोगों द्वारा लगातार अपने स्तर पर फैसले किए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि गांव के नाई, धोबी और पंचायत प्रतिनिधियों पर भी दबाव बनाया जा रहा है।

        ====प्रशासन से कार्रवाई की मांग===

मंगल नेताम ने कहा कि लगातार चल रहे विवाद के कारण उनका परिवार मानसिक तनाव से गुजर रहा है तथा खेती-बाड़ी का भी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर ग्रामीणों के कथित दबाव और मनमाने फैसलों पर रोक लगाने की मांग की है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार तक प्रशासन द्वारा मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे अपने परिवार के साथ एसडीएम कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होंगे।

मंगल नेताम ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए मामले की गंभीरता से जांच कर सभी संबंधित पक्षों के बयान लिए जाएं तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। ज्ञात हो कि आज से एक सप्ताह पहले ग्राम पंचायत खपरी दरबार के सरपंच लक्की नेताम और उप सरपंच भूनेश्वर निषाद ने भी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी,।जिसे लेकर सरपंच के पिता ने लिखित शिकायत थाने में एसडीएम कार्यालय एस पी कार्यालय में किया है। कार्यवाही नहीं पर शुक्रवार से परिवार संहित भूख हड़ताल में बैठने की बात कही है।

,,,,,,इस संबंध में थाना प्रभारी से संपर्क किया गया।जिसमें थाना प्रभारी बिलकिस खान ने बताया कि दोनों पक्ष को बुलाकर समझाइस दी गई थी।लेकिन फिर भी ये लोग नहीं मान रहे हैं,,,,,,,