जंगली सूअर (बरहा) को करंट लगाकर मारने का मामला चार गिरफ्तार
जंगली सूअर (बरहा) को करंट लगाकर मारने का मामला, चार गिरफ्तार मामला ग्राम खुड़मुड़ी का है छुईखदान==वन परिक्षेत्र छुईखदान अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ी में जंगली सूअर (बरहा) को करंट लगाकर मारने का मामला सामने आया है। इस मामले में वन विभाग ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
जंगली सूअर (बरहा) को करंट लगाकर मारने का मामला, चार गिरफ्तार
मामला ग्राम खुड़मुड़ी का है





-छेत्र में वन्यप्राणि असुरक्षित
छुईखदान==वन परिक्षेत्र छुईखदान अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ी में जंगली सूअर (बरहा) को करंट लगाकर मारने का मामला सामने आया है। इस मामले में वन विभाग ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार को वन विभाग को सूचना मिली कि ग्राम खुड़मुड़ी में कुछ लोग जंगली सूअर का शिकार कर उसका मांस खाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए मांस जब्त कर चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
वन विभाग की टीम ने आरोपियों के घरों में दबिश देकर जांच की तथा शिकार किए गए जंगली सूअर का मांस बरामद किया। इसके बाद सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए वन विभाग कार्यालय लाया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—
बृजलाल कंवर, मैनकुमार,पेखन वर्मा ,,सेवन दास सभी आरोपी ग्राम खुड़मुड़ी के निवासी हैं।जो मुंग की खेती में करेंट लगाए थे ।जिसमें अंदर आने से जंगली सूअर/बरहा/ की/ मौत हो गई।
वन विभाग के विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है।
वन विभाग ने लोगों से वन्यजीवों के शिकार से दूर रहने तथा किसी भी अवैध शिकार की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने को खबर है।
### नवपदस्थ वन परिक्षेत्र अधिकारी गुलशन कुमार साहू ने बताया कि ये कल रविवार के दिन का मामला है । साधारण करंट लगने से जानवर की मौत नहीं हो सकती ।इसमें विद्युत करंट लगाये जाने की आशंका दिख रहा है ।###
#### सवाल यह उठता है अगर ये मामला विद्युत करंट का है तो विद्युत विभाग को भी इसमें कार्यवाही करनी चाहिए।अगर ये हादसा किसी जनसामान्य में होता तो कौन होता जिम्मेदार???