जिला कांग्रेस कमेटी के सी जी ने मनाया स्थापना दिवस
जिला कांग्रेस कमेटी के सी जी ने मनाया स्थापना दिवस विधायक की अनुपस्थिति बनी चर्चा का केंद्र मनरेगा का नाम बदलने पर भड़के कांग्रेसी खैरागढ़ छुईखदान गंडई=भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस के अवसर पर 28 दिसंबर को खैरागढ़ स्थित राजपूत क्षत्रिय भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के सी जी के स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई।
जिला कांग्रेस कमेटी के सी जी ने मनाया स्थापना दिवस
विधायक की अनुपस्थिति बनी चर्चा का केंद्र
मनरेगा का नाम बदलने पर भड़के कांग्रेसी
खैरागढ़ छुईखदान गंडई=भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस के अवसर पर 28 दिसंबर को खैरागढ़ स्थित राजपूत क्षत्रिय भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के सी जी के स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई।
झंडारोहण कर राष्ट्रगान से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम में उपस्थित नवाज खान, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, शताक्षी सिंह, देवराज किशोर दास एवं कोमल साहू ने झंडारोहण कर राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर कांग्रेस के भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों एवं स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
नेताओं ने किया संबोधन
नवाज खान (पूर्व अध्यक्ष, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक) ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आज से 141 वर्ष पूर्व देश की आजादी की लड़ाई को संगठित रूप देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की गई थी। कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक परिवार है, जिसने हर वर्ग को साथ लेकर स्वतंत्रता संग्राम लड़ा। आज देश में भाईचारा तोड़ने की कोशिश हो रही है, जिसका डटकर विरोध करना होगा। महात्मा गांधी के सिद्धांतों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस कभी स्वीकार नहीं करेगी।
कोमल साहू (अध्यक्षीय भाषण) में कहा कि आज हम आजादी का गर्व करते हैं तो उसके असली हकदार कांग्रेस और उसके नेता हैं, जिन्होंने संगठनों व आंदोलनों के माध्यम से देश को स्वतंत्रता दिलाई। वर्तमान समय में तानाशाही प्रवृत्तियों के दबाव में जनता को जीना पड़ रहा है, ऐसे में हमें अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए सदैव तत्पर रहना होगा।
देवराज किशोर दास ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आम नागरिकों के बीच जाकर उन्हें जागरूक करना होगा। मनरेगा जैसे कार्यक्रमों से महात्मा गांधी के नाम को हटाने का प्रयास उनके अपमान के समान है।
भुनेश्वर बघेल (पूर्व विधायक, डोंगरगढ़) ने कहा कि आज देश में वे लोग सत्ता में हैं जिन्होंने कभी महात्मा गांधी के विचारों का विरोध किया। कांग्रेस सरकारों ने सदैव देश के विकास के लिए काम किया है। राजीव गांधी ने डिजिटल भारत की नींव रखी, जिससे देश विश्व पटल पर आगे बढ़ा। आज सरकार योजनाओं और नामों को मिटाने में लगी है, जबकि हमें जमीन से जुड़ी लड़ाई लड़नी होगी। मनरेगा पर तानाशाही तरीके से निर्णय थोपे जा रहे हैं।
विधायक की अनुपस्थिति रही चर्चा में
कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा झंडारोहण एवं आवश्यक बैठक के निर्देश दिए गए थे, किंतु खैरागढ़ विधानसभा की विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा की कार्यक्रम में अनुपस्थिति कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बनी रही। इसे लेकर कार्यकर्ताओं के बीच तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं और चर्चाएं देखने को मिलीं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे



कार्यक्रम में नवाज खान, कोमल साहू, गजेंद्र ठाकरे, भुनेश्वर बघेल, देवराज किशोर दास, शताक्षी सिंह, भीखम छाजेड़, आकाशदीप सिंह, रामकुमार पटेल, बिगेश यादव, मिहिर झा, सज्जाक खान, जितेंद्र गौर, राजा सोलंकी, नदीम मेमन, सुनील पांडे, नीलेंद्र शर्मा, रज्जाक खान, किशन रजक, रिंकू गुप्ता राजेश लूनिया, कमलेश यादव, संदीप सिरमौर, समीर खान, पलास सिंह, नित्यश्रण सिंह, हिमाचल सिंह रानू खान दयालु राम, गुलाब चोपड़ा,सुरेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम वर्मा, रिंकू महोबिया, रवींद्र गहरवार, तेजराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प, मिहिर झा ने किया और आभार प्रदर्शन पूर्व अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे ने किया ।