मयूरी सिंह बनी राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव
मयूरी सिंह बनी राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय राजनीति में खैरागढ़ की दमदार एंट्री बधाइयों का लगा तांता, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
मयूरी सिंह बनी राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव
राष्ट्रीय राजनीति में खैरागढ़ की दमदार एंट्री
बधाइयों का लगा तांता, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
छुईखदान==राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही खैरागढ़ ने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। खैरागढ़ की मयूरी सिंह को राष्ट्रीय महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई है।
कई वर्षों बाद खैरागढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिलने से स्थानीय राजनीति में नई ऊर्जा और उबाल देखने को मिल रहा है। 30 दिसंबर को जारी हुई सूची
राष्ट्रीय कांग्रेसकमेटी महासचिव के सी वेणुगोपाल द्वारा 30 दिसंबर को जारी सूची में महिला कांग्रेस की सूची में मयूरी सिंह के नाम की घोषणा होते ही खैरागढ़ छुईखदान गंडई सहित जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बन गया। बधाई देने वालों की लगातार भीड़ उमड़ रही है।
देवराज किशोर दास ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवराज किशोर दास ने जिला कांग्रेस महामंत्री सज्जाक खान के साथ मयूरी सिंह से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।इस दौरान कमलेश यादव भी उपस्थित रहे।
मयूरी सिंह की यह उपलब्धि न सिर्फ खैरागढ़ छुईखदान गंडई बल्कि पूरे राजीव युवा मिटान क्लब युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और सम्मान का विषय माना जा रहा है।

