जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने किसानों की मांगों को लेकर सौंपी ज्ञापन
जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने किसानों की मांगों को लेकर सौंपी ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम पर तहसीलदार साल्हेवारा को सौपें ज्ञापन किसान हमारे अन्नदाता ,,, देवराज किशोर दास किसानों को उनका अधिकार मिले,, कोमल साहू


जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने किसानों की मांगों को लेकर सौंपी ज्ञापन
मुख्यमंत्री के नाम पर तहसीलदार साल्हेवारा को सौपें ज्ञापन
किसान हमारे अन्नदाता ,,, देवराज किशोर दास
किसानों को उनका अधिकार मिले,, कोमल साहू
छुईखदान==जिला किसान कांग्रेस कमेटी के.सी.जी. के नेतृत्व ग्राम सलाहेवारा में 26/05/2026 दोपहर 3 बजे दिन मंगलवार को साल्हेवारा तहसील कार्यालय में खादय की आपूर्ति हेतू मुख्यमंत्री के नाम पर एक ज्ञापन सौंपा । जिसमें नया पेट्रोल पम्प के पास से रैली निकालकर सैकड़ों की संख्या में किसान तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपे।
जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने पहले एक मंचीय कार्यक्रम कर खाद्य की कमी को लेकर अपनी भड़ास निकाला ।जिसमें जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष छोटे राजा देवराज किशोर दास ने किसानों को लेकर कहा कि यह किसान नहीं है ।हम सबके अन्नदाता है । अगर इनको समय में खाद्य नहीं मिलेगा तो हम भूखे मर जाएंगे इनकी समस्या हम सबकी समस्या है। आज धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में धान की खेती के लिए किसान दर दर भटक रहे हैं । अब वो दिन दूर नहीं जब हमर कांग्रेस के सरकार बनही,और किसान के अच्छा दिन आही।पूरे जिले में खाद्य संकट को लेकर किसान कांग्रेस लगातार जिले का दौरा कर किसानों के हित में कार्यक्रम का आयोजन कर रही हैं ।इस संबंध में जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष छोटे राजा देवराज किशोर दास ने कहा कि अगर व्यापारी अधिक दर पर खाद्य का वितरण करेंगे तो किसान कांग्रेस के लोग सड़क की लड़ाई लड़ने मजबूर होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं किया जायेगा।
किसानों को उनका अधिकार मिले,, कोमल साहू
कार्यक्रम में पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल साहू ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज किसान खेती के कार्यों की तैयारी लगे लेकिन उनको खाद्य नहीं मिल पाया कृषि केंद्र वाले रेट बढ़ाकर बिक्री कr रहे है । हम सब यहां पर किसानों कि हक की लड़ाई के लिए लड़ रहे है ।हमारा एक ही मांग है किसानों को उनका अधिकार मिले।
जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सज्जाक खान ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज किसान अपनी मांगों को लेकर परेशान है ।लेकिन ये सरकार सुशासन का ढोंग रच रही है । छत्तीसगढ़ में सुशासन कब आयेगा किसान के चेहरे में खुशी आएगी।
कार्यक्रम में किसान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष छोटे राजा देवराज किशोर दास जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल साहू जिला महामंत्री पंडित मिहिर झा भीखम छाजेड़ आकाशदीप सिंह गोल्डी सज्जाक खान सुदीप श्रीवास्तव दीपक वैष्णव कमलेश्वर यादव तौहीद खान जयराम मंडावी शेरसिंह गंगू मोरवी गोवर्धन मेरावी दिनेश साहू मोहित रजक कमलेश जंघेल ओपी सुखी पटेल बुद्धसिंह हरि राम गौतरिहा राम शत्रुहन वर्मा गुप्ता जी भागी झारिया रामाधार आश्चरे पह







लाद आचरे परस राम रोहित देवानंद यादव लश्मीप्रसाद परसराम,विनोद कुमार छेदैया सहित साल्हेवारा के वरिष्ठ कांग्रेस के नेता और किसान कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे