छुईखदान में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई मुआवजा प्राप्त करने वालों के निर्माण तोड़े गए

छुईखदान में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई मुआवजा प्राप्त करने वालों के निर्माण तोड़े गए छुईखदान: छुईखदान से दनिया मार्ग पर आज प्रशासन और नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष सड़क निर्माण से पूर्व शासन द्वारा एडीबी के माध्यम से मकान मालिकों एवं कब्जाधारियों को जमीन खाली करने के एवज में मुआवजा प्रदान किया गया था।

छुईखदान में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई   मुआवजा प्राप्त करने वालों के निर्माण तोड़े गए

         

छुईखदान में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

       मुआवजा प्राप्त करने वालों के निर्माण तोड़े गए

छुईखदान: छुईखदान से दनिया मार्ग पर आज प्रशासन और नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष सड़क निर्माण से पूर्व शासन द्वारा एडीबी के माध्यम से मकान मालिकों एवं कब्जाधारियों को जमीन खाली करने के एवज में मुआवजा प्रदान किया गया था।

     आदरणीय कलेक्टर केसीजी के आदेश के पालन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के निर्देशन में तहसीलदार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, थाना प्रभारी छुईखदान एवं निकाय कर्मचारियों की उपस्थिति में यह कार्रवाई संपन्न हुई।

          ज्ञात हो कि कुछ महीने पूर्व कलेक्टर के दौरे के दौरान नाली के ऊपर निर्मित अवैध अतिक्रमण को चार दिनों के भीतर हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस जारी कर निर्माण हटाने का आग्रह किया गया था। एक सप्ताह पूर्व प्रशासन ने मुनादी कराकर 23 फरवरी तक अतिक्रमण स्वयं हटाने की चेतावनी भी दी थी।

       आज प्रशासन जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचा, जिससे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। कुछ अतिक्रमण तत्काल हटाए गए, जबकि कुछ लोगों को सीमित मोहलत देते हुए शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

          पत्रकारों को धमकी देने का आरोप

      कार्रवाई से नाराज कुछ अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा मौके पर मौजूद पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार करने, गाली-गलौज करने और मारपीट की धमकी देने की जानकारी सामने आई है। इस घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त है। पत्रकारों ने प्रशासन से सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है