चैतन्य बघेल को मिली जमानत कांग्रेसियों ने कहा ये सत्य की जीत है

चैतन्य बघेल को मिली जमानत कांग्रेसियों ने कहा ये सत्य की जीत है छुईखदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी छुईखदान==पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद छुईखदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

चैतन्य बघेल को मिली जमानत कांग्रेसियों ने कहा ये सत्य की जीत है

  चैतन्य बघेल को मिली जमानत कांग्रेसियों ने कहा ये सत्य की जीत है 

 छुईखदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

छुईखदान==पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद छुईखदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।            

   कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और इसे न्याय की जीत बताया।

                बताया गया है कि चैतन्य बघेल पिछले छह माह से जेल में निरुद्ध थे। हाईकोर्ट से जमानत की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में राहत और उत्साह का माहौल बन गया।जमानत की सूचना मिलते ही जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवराज किशोर दास के साथ सज्जाक खान, कमलेश यादव, जयराम मंडावी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता देर रात भिलाई पहुंचे वहां पर कांग्रेस नेता नवाज खान कोमल साहू जितेंद्र गौर राजा सोलंकी रिंकू गुप्ता उपस्थित थे । जिनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट कर चैतन्य (बिट्टू) बघेल को जमानत मिलने पर शुभकामनाएँ दीं।

             वहीं,आज भी कांग्रेस नेता नवाज खान एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे हैं, जहाँ पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके परिवार से मुलाकात कर बधाई दी।

        इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के सी जी के नेतागण सहित जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूर्ण भरोसा था और अंततः सत्य की जीत हुई है।