नगर पंचायत के व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स में अवैध तोड़फोड़ कार्यवाही और FIR की मांग

नगर पंचायत के व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स में अवैध तोड़फोड़ कार्यवाही और FIR की मांग--- छत बीम को तोड़ दिया गया --बिल्डिंग कमजोर हादसा का अंदेशा --- पत्रकार को फोटो खींचने के शक पर जान से मारने की धमकी

नगर पंचायत के व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स में अवैध तोड़फोड़   कार्यवाही और FIR की मांग

नगर पंचायत के व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स में अवैध तोड़फोड़ कार्यवाही और FIR की मांग

छत बीम को तोड़ दिया गया --बिल्डिंग कमजोर हादसा का अंदेशा 

पत्रकार को फोटो खींचने के शक पर जान से मारने की धमकी 

छुईखदान ==— नगर में बस स्टैंड के पास नगर पंचायत द्वारा निर्मित एक नव निर्मित व्यवसायिक भवन में अवैधानिक तरीके से तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भवन का हैंडओवर अभी तक नहीं हुआ है,? इसके बावजूद मुख्य निर्माण (मेन कंस्ट्रक्शन) के ऊपरी छत तथा नीचे के छत का बीम को तोड़ दिया गया है।जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। 

              स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीम को हटाने से भवन की मजबूती कमजोर हो गई है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि यह कार्य किसकी अनुमति से किया गया है ।इसकी जानकारी भी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

            नगरवासियों ने सवाल उठाया है कि क्या इसके लिए नगर पंचायत से अनुमति ली गई थी ? यदि नहीं, तो यह पूरी तरह से अवैधानिक कार्य कैसे किया जा रहा है । क्या भवन का छत का बीम तोड़ने की अनुमति नगर पंचायत के उपयन्त्री से लिया गया है ।अगर नहीं तो भवन स्ट्रक्चर का मुख्य स्तंभ बीम को कैसे तोड़ा गया ।

              मामले को लेकर प्रेस क्लब के सदस्यों ने नगर पंचायत में शिकायत दर्ज कर कार्यवाही की मांग

       इस संबंध में नगरवासी भी नगर पंचायत छुईखदान में शिकायत करने की तैयारी में हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही तथा FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का मालिक के द्वारा पत्रकार को मारने की धमकी 

      ऐसा पता चला है कि उक्त नगर पंचायत के व्यवसायिक कॉम्लेक्स के मालिक द्वारा पत्रकार को फोटो खींचने के शक पर मारने की धमकी दी जा रही है । और खुलेआम धमकी दिया जा रहा है। जिसे लेकर पत्रकारों और नगरवासियों में नाराजगी देखी जा रही है।।

           स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जांच कर कार्यवाही नहीं की गई, तो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। जिसके लिए सिर्फ नगर पंचायत की जिम्मेदारी होगी।।

       इस संबंध में नगर पंचायत छुईखदान के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कुलदीप झा से बात करने पर उन्होंने कहा कि हम उसको नोटिस जारी कर काम रोकने का निर्देश दिए है ।जांचकर कार्यवाही करेंगे।