छुईखदान में भाईचारे के साथ मनाया गया ईद उल फितर की जश्न

छुईखदान में भाईचारे के साथ मनाया गया ईद उल फितर की जश्न छुईखदान के राजा ने दिए घर पहुंचकर बधाई हिन्दू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल छुईखदान==शहीद नगरी छुईखदान अपने गंगा जमुनी तहजीब के लिए पुरे क्षेत्र में जाना जाता है ,यहां सभी धर्मों के लोगों का रहना है,सभी त्यौहार के मौके एक दूसरे की खुशियों में शामिल हो कर भाईचारे को मिशाल पेश करते है।

छुईखदान में भाईचारे के साथ मनाया गया ईद उल फितर की जश्न

छुईखदान में भाईचारे के साथ मनाया गया ईद उल फितर की जश्न

छुईखदान के राजा ने दिए घर पहुंचकर बधाई 

 हिन्दू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल

छुईखदान==शहीद नगरी छुईखदान अपने गंगा जमुनी तहजीब के लिए पुरे क्षेत्र में जाना जाता है ,यहां सभी धर्मों के लोगों का रहना है,सभी त्यौहार के मौके एक दूसरे की खुशियों में शामिल हो कर भाईचारे को मिशाल पेश करते है।

ईद के मौके पर एक दूसरे से गले मिलकर दी बधाई

       मुस्लिम धर्म का बड़ा त्योहार रमजान के आखिरी दिन ईद के नमाज के बाज नगरवासी मुस्लिम भाइयों के घर पहुंचकर बधाई दिए ।जिसमें छुईखदान के राजा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजा गिरिराज किशोर दास ने ईद के मौके पर अपने शहर के मुस्लिम भाइयों को बधाईयां दी।और उन्होंने कहा ये त्यौहार त्याग और संबल का त्यौहार है ।जिसमें मुस्लिम भाई दिन भर निर्जला व्रत रखकर अल्लाह की इबादत करते है अपने शहर और वतन की सलामती की दुआ करते है ।आज ईद के पवन पर्व पर मै छुईखदान के मुस्लिम भाइयों को बधाई देता हूं,और भगवान से दुआ करता हमारा शहर और हमारा वतन में खुशहाली कायम रहे। राजा गिरिराज किशोर दास ने जिला मुस्लिम समाज के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार सज्जाक खान के घर पर पहुंचकर कर उन्हें ईद की बधाईयां दी,।उनके साथ नगर के समाज सेवी संजीव दुबे सुदीप श्रीवास्तव शरद श्रीवास्तव देव वैष्णव संहित नगरवासी उपस्थित थे।

       नगर पंचायत अध्यक्ष बी दी ईद की बधाई 

      नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति नम्रता गिरिराज किशोर दास ने नगर में निवासरत मुस्लिम समाज के धर्मावलंबियों को ईद की बधाईयां दी ।और इस महान पर्व पर नगर के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की ।

     समाजसेवी संजीव दुबे ने कहा आज दो पर्व एक साथ मनाया जा रहा है ।एक तरफ आज ईद का त्यौहार है तो दूसरी तरह चैत नवरात्रि की पूरी छेत्र में धूम है ,जगह जगह माता की मंदिर न ज्योत ज्वारा को लेकर क्षेत्रवासी तन्मयता के साथ जुड़े हुए है ।मै सभी क्षेत्रवासियो को इस महान पर्व की शुभकामनाएं देता हूं।

           सुबह साढ़े नौ बजे हुई ईद की नमाज 

   जामा मस्जिद छुईखदान में ईद उल फितर की नमाज सुबह साढ़े नौ अदा की गई ।जिस्म मुस्लिम समाज के इमाम हाफिज सरीफुल हक साहब ने नमाज अदा कराकर शहर और वतन की सलामती की दुआ की।उन्होंने बताया कि ईद की नमाज से पहले सभी मुसलमान भाई ने कपड़ पहन कर मस्जिद पहुंचते है और साल भर को अपनी कमाई का ढाई प्रतिशत हिस्सा निकलकर गरीब मुस्कानों को जकात अदा करते है। फिर दो रकात ईद उल फितर की वाजिब नमाज अदा करते है।

      ज्ञात हो कि नगर में ईद-उल-फितर का पावन पर्व इस वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास, शांति और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव और आपसी एकता की सुंदर तस्वीर देखने को मिली।जिस्म नगर के दो युवा अब्बास खान और शेख अमन खान ने दस दिनों का एहतकाफ कर नगर की सलामती के लिए इबादत की ज्ञात हो कि हर बरस नगर में नगर को वतन की सलामती के लिए नगर के युवा दास दिनों का एहतेकाफ करते है जिसमें दस दिनों के लिए मस्जिद ही उनका घर होता है। और वे 24घंटे इबादत ने मशगूल रहते है।

         समाजसेवी संदीप महोबिया ने दी बधाई

   ईद के नमाज के बाद मस्जिद पहुंचकर नगर के युवा समाज सेवी संदीप महोबिया ने मुस्लिम भाईयों को ईद त्योहार की बधाईयां दी।

आज ईद उल फितर की नमाज के वक्त जिला मुस्लिम समाज के अध्यक्ष सज्जाक खान शेख निजमुद्दीन शेख इब्राहिम हाजी यूसुफ सोलंकी हाफिज सरीफुल हक साहब हाफिज इलियास अहमद रिज़वी सैयद आबिद अली सैयद साजिद अली सैयद माजिद अली सैयद जफर अली दादू खान इमरान खान पप्पू भाई हाजी आजम खान हाजी शब्बीर खान अमजद खान आशु भाई शोएब खान मोहम्मद शादाब खान मोहम्मद रियाज खान शेख आयुष खान शेख फरीद शेख महफूज शेख मोहम्मद अर्श मोहम्मद आज़म फरहान खान रेहान खान अनस खान फैजान खान ओवेश खा़न शेख वकील हुसैन खान मोहम्मद नसीम राइनी मोहम्मद फैजान राइनी मोहम्मद रेहान राईनी शेख अनवर खान अफरीदी खान पप्पू भाई शेख समीर विक्की सोलंकी टीपू सोलंकी सारिक खान माजिद खान लाला खान पाले खान अमन खान गट्टू खान रशीद खान बबलु खान सहित समाजवासियों ने ईद में गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारक बाद दिए ।