कोमल जंघेल ने कहा मेरे खिलाफ रचा गया षड्यंत्र

कोमल जंघेल ने कहा – मेरे खिलाफ रचा गया षड्यंत्र, दैहिक शोषण के आरोपों को निराधार और राजनीतिक षड्यंत्र बताया

कोमल जंघेल ने कहा      मेरे खिलाफ रचा गया षड्यंत्र

 

कोमल जंघेल ने कहा =–=मेरे खिलाफ रचा गया षड्यंत्र, 

दैहिक शोषण के आरोपों को निराधार और राजनीतिक षड्यंत्र बताया 

छुईखदान==खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने अपने ऊपर लगाए गए दैहिक शोषण के आरोपों को निराधार और राजनीतिक षड्यंत्र बताया है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिना किसी लिखित शिकायत और बिना एफआईआर के उनके खिलाफ सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में खबरें प्रकाशित कर उनकी राजनीतिक छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।

             जंघेल ने कहा कि छुईखदान थाने में दैहिक शोषण से संबंधित कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई, इसके बावजूद लगातार चार दिनों तक एफआईआर दर्ज होने की खबरें चलाई जाती रहीं। उन्होंने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए कहा कि कुछ लोग उनकी बढ़ती राजनीतिक लोकप्रियता से घबराकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

              पूर्व विधायक ने कहा कि वे अपने राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए कि वे 1986 से पार्टी संगठन में सक्रिय हैं, पांच बार चुनाव लड़े, दो बार विधायक बने और क्षेत्र में किसान नेता के रूप में पहचान रखते हैं। उन्होंने कहा कि वे भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी पदस्थ हैं और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से जुड़े रहे हैं। श्री जंघेल ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अपनी बात रखी।

   कोमल जंघेल ने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा कोई आधिकारिक खंडन जारी नहीं किया गया, जिससे भ्रम की स्थिति बनी रही। उन्होंने कहा कि यह केवल उनकी व्यक्तिगत छवि का मामला नहीं, बल्कि पार्टी संगठन की प्रतिष्ठा से भी जुड़ा विषय है।

          श्री जंघेल ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार की घटना न दोहराई जाए।

       इस मामले में किसान  अधिकार संघर्ष समिति के द्वारा भी बयान जारी कर कथित एफआईआर की खबरों का खंडन किया गया है और आरोपों को असत्य बताया गया है।