खैरागढ़ में एसआईआर से नाम काटने की फर्जी शिकायतों का मामला तूल पकड़ा

खैरागढ़ में एसआईआर से नाम काटने की फर्जी शिकायतों का मामला तूल पकड़ा मुस्लिम समाज व जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर व थाने में की संयुक्त शिकायत, जांच की मांग

खैरागढ़ में एसआईआर से नाम काटने की फर्जी शिकायतों का मामला तूल पकड़ा

खैरागढ़ में एसआईआर से नाम काटने की फर्जी शिकायतों का मामला तूल पकड़ा

मुस्लिम समाज व जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर व थाने में की संयुक्त शिकायत, जांच की मांग

खैरागढ़ छुईखदान गंडई===एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के नाम पर मतदाता सूची से नाम काटने हेतु की गई कथित फर्जी और सुनियोजित शिकायतों को लेकर जिले में मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जिला मुस्लिम समाज (के,सी.जी.) एवं जिला कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

        

           जिला मुस्लिम समाज का आरोप है कि एक ही व्यक्ति द्वारा कई लोगों के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई गईं, वह भी अंतिम तिथि से ठीक एक दिन पहले, जिससे यह संदेह गहराता है कि यह पूरा मामला सुनियोजित है और इसके पीछे किसी खास के इशारे पर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है।

         ज्ञात हो कि कल स्थानीय तहसीलदार छुईखदान को ज्ञापन सौंपने के बाद  आज जिला मुस्लिम समाज ने खैरागढ़  के एस डी एम को कलेक्टर के नाम पर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई । इसके पश्चात समाज के प्रतिनिधियों ने खैरागढ़ थाना पहुंचकर फर्जी शिकायतकर्ताओं के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की।ज्ञात हो कि जिस व्यक्ति के द्वारा खैरागढ़ में शिकायत की चर्चा हो रही है वो बकरकट्टा और बाजार अतरिया का निवासी है ।ठीक उसी प्रकार से छुईखदान में शिकायत करने वाले को भी दूसरे दूसरे वार्ड के रहने वाले है ।

          जिला कांग्रेस कमेटी ने भी की शिकायत

 इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी कलेक्टर से मुलाकात कर एसआईआर के नाम पर फर्जी शिकायत कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास की जांच की मांग की। कलेक्टर के नाम यह ज्ञापन एसडीएम टी. आर. साहू को सौंपा गया। साथ ही पुलिस थाना खैरागढ़ में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

           आज हुई शिकायत प्रक्रिया में जिला मुस्लिम समाज (के,सी.जी.) के अध्यक्ष सज्जाक खान सहित अरशद हुसैन, शम्सुल होदा खान, अल्ताफ खान, समीर शेख, निजामुद्दीन शेख, इब्राहिम, जाविद भाई अय्यूब कुरैशी, इनायत मिर्जा, खलील कुरैशी, नासिर मेमन, नदीम मेमन, हाफिज इलियास अहमद, अमजद खान, दादू खान राजा सोलंकी, इमरान भाई, इम्तियाज हुसैन, आदिल खान एहसान खान सिद्दीक मेमन, अब्बू खान, राजा मोबाइल आमिर खान, टीपू सोलंकी, आसिफ खान, सोहेल खान, इस्माइल खान रेहान बाबा शेख फरीद माजिद खान वाजिद खान सहित खैरागढ़-छुईखदान गंडई क्षेत्र के बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

          वहीं जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अध्यक्ष कोमल साहू के साथ महामंत्री मिहिर झा, सज्जाक खान, अरुण भारद्वाज, संदीप सिरमौर, भीखम छाजेड़, आकाशदीप सिंह, यतेंद्रजित सिंह कोमल वर्मा, रविन्द्र गहरवार, राज सोलंकी, अरशद हुसैन सहित पूरे जिले से कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

         जिला मुस्लिम समाज और जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से मांग की है कि एसआईआर के नाम पर की गई फर्जी शिकायतों की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया और सामाजिक सौहार्द को नुकसान न पहुंचे।