गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष की अनदेखी शहीद नगरी में उबाल

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष की अनदेखी, शहीद नगरी में उबाल पार्षदों व नगरवासियों ने की कड़ी निंदा, राज्यपाल से शिकायत की चेतावनी

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष की अनदेखी   शहीद नगरी में उबाल

नि

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष की अनदेखी, शहीद नगरी में उबाल

पार्षदों व नगरवासियों ने की कड़ी निंदा, राज्यपाल से शिकायत की चेतावनी

छुईखदान==भारत देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस शहीद नगरी छुईखदान में हर वर्ष बड़े धूमधाम और गौरव के साथ मनाया जाता है। लेकिन इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित शासकीय कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष का नाम गायब होना नगर में आक्रोश का कारण बन गया है।

               ज्ञात हो आमंत्रण पत्र में नगर पंचायत अध्यक्ष का नाम न होने से पार्षदों और नगरवासियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। इस संबंध में नगर के वरिष्ठ नागरिक संजय महोबिया ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस नगर में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, उसी नगर पंचायत अध्यक्ष का नाम आमंत्रण पत्र में शामिल नहीं किया गया।जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सज्जाक खान ने प्रशासन से नगर पंचायत अध्यक्ष का नाम कार्यक्रम में शामिल करने हेतु निवेदन किया है। 

                  पार्षदों ने दी शिकायत की धमकी 

                    उन्होंने कहा कि परंपरानुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष करते हैं और जनपद पंचायत अध्यक्ष मुख्य अतिथि होते हैं। यदि इस त्रुटि को तत्काल नहीं सुधारा गया, तो इसकी शिकायत राज्यपाल तक की जाएगी।

             वहीं नगर पंचायत के पार्षद प्रकाश महोबिया, मनीष कोचर, प्रेम सिंह पाल, संजू नेताम,ने इसे प्रशासन की गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि यह नियमों के विपरीत कार्य है, जिससे शहीद नगरी की गरिमा को ठेस पहुंची है। इस मुद्दे को लेकर नगर में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है।

                उल्लेखनीय है कि छुईखदान नगर ने पूरे राज्य और क्षेत्र को सबसे अधिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिए हैं। ऐसे गौरवशाली नगर में शासकीय कार्यक्रम से नगर पंचायत अध्यक्ष का नाम गायब होना, नगर को नीचा दिखाने जैसा प्रतीत होता है। शहीदों की इस नगरी में गणतंत्र दिवस को दीपावली, होली और ईद से भी अधिक उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जाता है।

                    एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन

इस पूरे मामले को लेकर आज नगर पंचायत छुईखदान के पार्षदों एवं नगरवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि नगर पंचायत अध्यक्ष का नाम तत्काल आमंत्रण पत्र में शामिल कर सार्वजनिक रूप से प्रसारित किया जाए।

         ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राज गिरिराज किशोर दास, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय महोबिया, जिला कांग्रेस महामंत्री सज्जाक खान, उपाध्यक्ष प्रकाश महोबिया, मनीष कोचर, प्रेम सिंह पाल, संजू नेताम, संहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।