धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर रहे किसान कांग्रेस के अध्यक्ष देवराज किशोर
धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर रहे किसान कांग्रेस के अध्यक्ष देवराज किशोर अव्यवस्था को लेकर किसानों में नाराजगी 15% से ज्यादा नमी वाले धान को लेने से इंकार??
धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर रहे किसान कांग्रेस के अध्यक्ष देवराज किशोर
अव्यवस्था को लेकर किसानों में नाराजगी
15% से ज्यादा नमी वाले धान को लेने से इंकार??
छुईखदान==धान खरीदी केंद्रों की अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों की बढ़ती परेशानी के बीच जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवराज किशोर दास ने आज विभिन्न खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों ने अपनी समस्याएँ खुलकर किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवराज किशोर दास के सामने रखी।
किसानों ने बताया कि 15% से अधिक नमी वाले धान को केंद्रों में स्वीकार नहीं किया जा रहा, जिसके कारण बड़े पैमाने पर खरीदी रुकी हुई है। इसी वजह से कई किसान अपनी धान को खरीदी की अनुमति देने की मांग कर रहे हैं, ताकि वे बार-बार धान सुखाने की मजबूरी से बच सकें।
इसके अलावा, कई केंद्रों में उपयंत्री और कृषि विभाग के कर्मचारी सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक स्वयं खरीदी प्रक्रिया संभालते देखे गए, जबकि हड़ताल पर गए कर्मचारियों की आने से ही व्यवस्था में सुधार आ पाएगी,। जिसके कारण किसानों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहाहै जिसे लेकर किसानों ने नाराजगी जताई है,,




गोपालपुर, सिलपट्टी और भांटापारा खरीदी केंद्रों में आज सुबह से ही किसानों की भारी भीड़ देखने को मिली। किसान अपनी बारी के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे, लेकिन धीमी गति से चल रही प्रक्रिया ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी।धान में नमी को लेकर उपस्थित अधिकारी कर्मचारी धान लेने में असमर्थता जाहिर कर रहे है।
देवराज किशोर दास ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने और किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की।आज धान मंडियों में निरीक्षण के दौरान सज्जाक खान कमलेश यादव दीपक वैष्णव आत्माराम जांघेल जयराम मंडावी सहित निगरानी समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।