डबल इंजन की सरकार पुरी तरह फेल प्रतिमा चंद्राकर

डबल इंजन की सरकार पुरी तरह फेल प्रतिमा चंद्राकर पेट्रोल डीजल गैस के मिली वृद्धि पर सरकार जनता से माफी मांगे,,,, प्रतिमा चंद्राकर पूरे देश का हाल बेहाल, किसानों के साथ छलावा

डबल इंजन की सरकार पुरी तरह फेल        प्रतिमा चंद्राकर

डबल इंजन की सरकार पुरी तरह फेल प्रतिमा चंद्राकर

पेट्रोल डीजल गैस के मिली वृद्धि पर सरकार जनता से माफी मांगे,,,, प्रतिमा चंद्राकर 

पूरे देश का हाल बेहाल, किसानों के साथ छलावा

छुईखदान। जिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की प्रभारी एवं पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर ने छुईखदान कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन की सरकार” आम जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और महंगाई, बिजली दर वृद्धि तथा किसानों की समस्याओं से लोग परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव के दौरान सरकार “मूक-बधिर” बनी रही, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए। इसके कारण आम नागरिकों का जीवन प्रभावित हो रहा है और पेट्रोल पंपों में लंबी कतारों से व्यापार-व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।आम नागरिकों पेट्रोल पंप में लाइन लगाए हुए है।

           दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम बढ़े

      प्रतिमा चंद्राकर ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का असर दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर भी पड़ा है। सीमेंट, सरिया, मकान निर्माण सामग्री सहित अन्य जरूरी सामानों के दाम बढ़ गए हैं। उन्होंने सरकार को “आम जनता विरोधी” बताया। छोटे छोटे व्यवसाई अपनी रोजी रोटी के लिए परेशान हैं।

               बिजली दर वृद्धि पर उठाए सवाल

        उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन करने वाला राज्य है और यहां सरप्लस बिजली की स्थिति होनी चाहिए, लेकिन इसके बावजूद बिजली बिलों में वृद्धि हो रही है। इससे आम नागरिकों के साथ किसान भी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि “बिजली हाफ योजना” अब नजर नहीं आ रही है।

            महतारी वंदन योजना पर साधा निशाना

       पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार महतारी वंदन योजना के नाम पर केवल “नौटंकी” कर रही है। एक तरफ महिलाओं को एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं, जो के वाई सी कराने चक्कर काट रहे है।वहीं दूसरी ओर महंगाई का बोझ कई गुना बढ़ा दिया गया है।

             धान खरीदी में देरी से किसान परेशान

            उन्होंने आरोप लगाया कि हर वर्ष 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार देरी कर किसानों को परेशान किया गया।खरीदी 15नवंबर से शुरू किया गया। ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया में भी किसान भटकते रहे और कई किसान धान बेचने से वंचित रह गए।

              गैस सिलेंडर महंगा, महिलाएं परेशान

           प्रतिमा चंद्राकर ने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और 45 दिन में एक सिलेंडर देने के निर्णय से महिलाओं को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब लकड़ी और इलेक्ट्रिक चूल्हों का सहारा लेने को मजबूर हैं। इस दौरान उन्होंने स्मृति ईरानी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पहले गैस सिलेंडर को लेकर आंदोलन करने वाली नेता अब महिलाओं की परेशानी पर चुप हैं।वे कौन सी मजबूरी हैं।जिसके कारण वो लुप्त हो गई है।

        नीट परीक्षा को लेकर भी सरकार पर हमला

        उन्होंने कहा कि देशभर के छात्र NEET परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं से परेशान हैं। छात्रों ने सालभर मेहनत की, लेकिन परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर वे कौन लोग है ।जो पेपर लीक में शामिल है।उनकी सी बी आई जांच होने चाहिए।

               कांग्रेस सड़क की लड़ाई लड़ने तैयार

      प्रतिमा चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। आने वाले दिनों में कांग्रेस की विभिन्न इकाइयां आंदोलन करेंगी।

   

प्रेसवार्ता में विधायक यशोदा वर्मा, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल दास साहू, रामकुमार पटेल,गजेंद्र ठाकरे विजय वर्मा,जिला महामंत्री सज्जाक खान, रिंकू गुप्ता, आलोक यादव, सरिता पांडे, भुनेश्वरी रानी, आरती, रिंकी महोबिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।