छुईखदान में गरिमामय ढंग से मनाया गया छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव

छुईखदान में गरिमामय ढंग से मनाया गया छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव विद्युत वितरण कंपनी की 25वीं वर्षगांठ पर नियमित उपभोक्ताओं का हुआ सम्मान

छुईखदान में गरिमामय ढंग से मनाया गया छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव

छुईखदान में गरिमामय ढंग से मनाया गया छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव

विद्युत वितरण कंपनी की 25वीं वर्षगांठ पर नियमित उपभोक्ताओं का हुआ सम्मान

छुईखदान == छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) द्वारा छुईखदान स्थित कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान राज्य निर्माण के पश्चात विद्युत क्षेत्र में हुई उपलब्धियों, अधोसंरचना विकास, उपभोक्ता सेवाओं में सुधार तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर नियमित रूप से विद्युत बिल का भुगतान करने वाले विभिन्न श्रेणियों के 5-5 आदर्श उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य विद्युत विभाग की योजनाओं एवं उपलब्धियों को आम जनता तक पहुँचाना है, ताकि नागरिक अधिक से अधिक लाभान्वित हो सकें।

                  कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ता अपने घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित कर बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत कर सकते हैं तथा शासन द्वारा दी जा रही सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

          कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक श्री कोमल जांघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद विद्युत आपूर्ति, बुनियादी ढांचे और उपभोक्ता सेवाओं में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। भविष्य में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना विद्युत विभाग की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

               इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व संसदीय सचिव श्री कोमल जांघेल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री गिरिराज किशोर दास वैष्णव, छुईखदान प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री सुदीप श्रीवास्तव, समाजसेवी छोटे राजा श्री देवराज किशोर दास, संजय महोबिया विक्रांत चंद्राकर पार्षद श्रीमती शैव्या वैष्णव, वरिष्ठ पत्रकार श्री करण सिंह ठाकुर दुर्गा साहू ज्ञान यादव रामसुख साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण एवं विद्युत विभाग की ओर से अभियंता सचिन उत्तरवार सहायक अभियंता सुश्री मदालसा विश्वकर्मा, कनिष्ठ अभियंता श्री अमन कुमार, श्री सी.एल. सिहारे सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

       कार्यक्रम के अंत में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपभोक्ता सेवा को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।