अरशद हुसैन ने अय्यूब सोलंकी को हराकर बने खैरागढ़ मुस्लिम समाज अध्यक्ष
अरशद हुसैन ने अय्यूब सोलंकी को हराकर बने खैरागढ़ मुस्लिम समाज अध्यक्ष खैरागढ़ मुस्लिम समाज अध्यक्ष चुनाव में जीते अरशद हुसैन
अरशद हुसैन ने अय्यूब सोलं






की को हराकर बने खैरागढ़ मुस्लिम समाज अध्यक्ष
खैरागढ़ मुस्लिम समाज अध्यक्ष चुनाव में जीते अरशद हुसैन
खैरागढ़,== छत्तीसगढ़ राज्य वक़्फ़ बोर्ड रायपुर के निर्देशानुसार जामा मस्जिद खैरागढ़ में अध्यक्ष पद हेतु हुए चुनाव में अरशद हुसैन (डब्बू भाई) ने सीधे मुकाबले में अय्यूब सोलंकी को 84 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। चुनाव समिति द्वारा अरशद हुसैन को परिणाम घोषणा पत्र प्रदान किया गया।
जामा मस्जिद खैरागढ़ के मुतवल्ली (समाज अध्यक्ष) चुनाव हेतु विगत एक माह से चल रही प्रक्रिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खैरागढ़ टी. आर. साहू के मार्गदर्शन, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के निर्देशन तथा चुनाव समिति के नेतृत्व में सम्पन्न कराई गई।
85 प्रतिशत हुआ मतदान
कुल 464 मतदाताओं में से 396 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अरशद हुसैन को 239 मत प्राप्त हुए, जबकि अय्यूब सोलंकी को 155 मत मिले। 2 वोट रद्द घोषित किए गए, जिनमें एक वोट नोटा में डाले जाने की चर्चा भी रही।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों ने दिखाया उत्साह
मतदान में मुस्लिम समाज के पुरुष मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए दिव्यांगजनों और बुजुर्गों ने भीषण गर्मी के बावजूद मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सहभागिता निभाई।
नव मतदाताओं का हुआ सम्मान
जामा मस्जिद चुनाव में लगभग 15 प्रतिशत नव मतदाता शामिल हुए, जिन्होंने पहली बार मतदान किया। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट भूपेंद्र नेताम ने नव मतदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके पहले मतदान अनुभव की जानकारी ली।
अरशद हुसैन की जीत पर जिलेभर में खुशी की लहर
अरशद हुसैन की जीत पर जिला मुस्लिम समाज अध्यक्ष सज्जाक खान, छुईखदान मुस्लिम समाज अध्यक्ष शेख निजमुद्दीन, खजांची शेख इब्राहिम, हाफिज इलियास अहमद रिजवी, इमरान खान, शोएब रजा, पप्पू खान, दादू बादशाह, वकील खान, आशु भाई, मोहम्मद अर्श, मोहम्मद आज़म, मोहम्मद फरहान, मोहम्मद रेहान, बाबा राजा मोबाइल, बबलू खान, साजिद भाई, माजिद भाई, जफर भाई, हस्सान खान, अब्बास खान, अफरीदी खान, आयुष खान, अजहरुद्दीन, कम्मू खान, शेख फरीद सहित जिलेभर के मुस्लिम समाज के लोगों ने खुशी जाहिर की।
इसके अलावा गंडई से अय्यूब कुरैशी, जावेद भाई, लिमो से इमरान खान, नर्मदा से अज्जू भाई, मानपुर से जैनुल भाई, साल्हेवारा से मीर मोहम्मद खान, बबलू खान, अली भाई, सोनू खान, उदयपुर से मुस्लिम खान, अमलीडीह से इमाम खान, रियाज भाई, पांडादाह से लुकमान भाई, बाबा भाई, विक्की भाई, मतीन भाई इमरान भाई अख़लाख भाई जुनेद खान पिपरिया से आसिफ भाई तथा पंडरिया से शानू खान सहित अनेक लोगों ने बधाई दी।
ज्ञात हो कि अरशद हुसैन समाज में सहयोगी एवं मददगार व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। दुख-सुख के हर कार्य में सहभागिता और भाईचारे के साथ सदैव खड़े रहने की उनकी छवि को इस चुनाव में जनता का भरपूर समर्थन मिला।
चुनाव को व्यवस्थित, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में चुनाव समिति की अहम भूमिका रही। वक़्फ़ बोर्ड द्वारा गठित समिति ने प्रशासन, पुलिस, प्रेस एवं आम जनता के सहयोग से पहली बार पूर्ण प्रक्रिया के साथ निर्विवाद चुनाव सम्पन्न कराया। समिति ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया