छुईखदान गंडई विकास मंच की बैठक संपन्न छुईखदान को विधानसभा बनाने की मांग

छुईखदान गंडई विकास मंच की बैठक संपन्न छुईखदान को विधानसभा बनाने की मांग शहीद दिवस के दिन शहीद गार्डन के सामने जलाया जायेगा 11 हजार (दीप) दिए आंदोलन की शुरुवात 9 जनवरी से आंदोलन हेतु हुई परिचर्चा धरना प्रदर्शन को लेकर दिखाई एकजुटता उग्र आंदोलन की तैयारी के लिए बनेगी कमेटी छेत्र की विकास के लिए नगर वासी एक होने को तैयार

छुईखदान गंडई विकास मंच की बैठक संपन्न  छुईखदान को विधानसभा बनाने की मांग

         छुईखदान गंडई विकास मंच की बैठक संपन्न

            छुईखदान को विधानसभा बनाने की मांग 

 शहीद दिवस के दिन शहीद गार्डन के सामने जलाया जायेगा 11 हजार (दीप) दिए 

                 आंदोलन की शुरुवात 9 जनवरी से 

आंदोलन हेतु हुई परिचर्चा धरना प्रदर्शन को लेकर दिखाई एकजुटता 

           उग्र आंदोलन की तैयारी के लिए बनेगी कमेटी 

    छेत्र की विकास के लिए नगर वासी एक होने को तैयार 

छुईखदान-===नवीन जिले के गठन और नए सरकार के सत्तासीन होने पश्चात खैरागढ-छुईखदान-गंडई संयुक्त जिले के नामकरण के बाद भी संयुक्त जिले के दूसरे विकासखंड मुख्यालय छुईखदान के साथ साथ सबसे बड़े व महत्वपूर्ण व्यापारिक केन्द्र गंडई (नगर पंचायत व क्षेत्र) को जिस प्रकार से शासनिक, प्रशासनिक, सहित व्यापारिक उपेक्षाओं की ओर धकेला जा रहा है, या यूं कहें कि जिले के नामकरण का नेतृत्व करने वाले इन दोनो बड़े शहरों सहित इनके क्षेत्र मे गिने जाने वाले समस्त ग्रामीण अंचल को जिस उपेक्षित व्यवहार का सामना करना पड रहा है वैसी स्थिति इतिहास मे कभी नही देखी गई, खैरागढ को अकेले थकेले छोड़कर छुईखदान-गंडई नगर विकास मंच का आयोजन इस बात की ओर साफ ईशारा करती है कि अब उपेक्षाओं का पानी सर से ऊपर चला गया है,और अब हम अपनी लड़ाई स्वयं लड़ेंगे।

      बैठक ने उपस्थित लोगों ने कहा हम अपना हक लेकर रहेगे,उपेक्षा नही सही जाएगी,और गर अपेक्षित सहयोग समर्थन नही दिया तो बदले मे वही दिया जाएगा जो हमे मिला है।

     आयोजन मे उपस्थित छोटे राजा देवराज किशोर दास राजकुमार जैन दीपक जैन सज्जाक खान रोहित पुलस्त्य बलभद्र महोबिया ने बारी बारी से अपने विचार रखे,जिसमे जिला स्तरीय वे शासकीय कार्यालय जो कलेक्टर कार्यालय मे नही लगते हैं उनकी स्थापना छुईखदान और गंडई शहर मे किए जाने,खैरागढ विकासखंड और तहसील से बाहर छुईखदान और गंडई क्षेत्र की खस्ताहाल सडको का चौड़ीकरण तथा नवीनीकरण, संपूर्ण जिले के किसानो को समान फसल बीमा व क्षतिपूर्ति मुआवजा,आदि के साथ ही आगामी समय मे गठित होने वाले नवीन विधानसभा क्षेत्रो मे छुईखदान एवं गंडई को मिलाकर एक अलग से विधानसभा क्षेत्र बनाए जाने की सुगबुगाहट साफ दिखाई दी।

          उपस्थित वक्ताओ ने पूर्व मे इन दोनो ही नगरों व क्षेत्र मे उपलब्ध प्रशासनिक सुविधाओ,सहित छुईखदान जो पहले भी विधानसभा क्षेत्र रहा है सहित अनेको सुविधाओ का ज़िक्र किया वही युवा वक्ताओ ने भूमि क्रय-विक्रय पंजीयन मे रोक, रोड चौड़ीकरण, छिंदारी बाध क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित किए जाने,छुईखदान नगर पंचायत को पालिका का दर्जा, जैसी विकट और जनमानस से जुडे समस्याओ, नगर जनो की ओर से किए गए प्रयासो,और स्वनामधन्य तथाकथित जनप्रतिनिधियो के कोरे आश्वासन व बेरूखी को सबके सामने रखा,तथा अंत मे चर्चा की समाप्ति निचोड़ के रूप मे सामने आई कि अब इन दोनो ही शहरो के उन लोगो को छोड़कर जो अपने शहर और गांव के विकास के लिए स्वयं संघर्ष करने पर विश्वास करते है मंच मे लाकर शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षक किया जाए और बिना किसी अनुमोदन अनुसंशा के विकास को गति दिया जाए।

     

       बैठक के लिए निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया गया

             आज हुए बैठक की यह खासियत रहा कि छेत्र के जनप्रतिनिधि को बकायदा निमंत्रण पत्र के माध्यम से आमंत्रित किया गया  था सभी आगंतुक क्षेत्र वासियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम के संयोजक बलभद्र महोबिया आलोक यादव सन्नी महोबिया संहित लोगो ने पूरे छेत्र में निमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम को सफल बना दिया।

  आज हुए बैठक में छोटे राजा देवराज किशोर दास रोहित पुलस्त्य जमीदार ठाकुरटोला राजकुमार जैन भुनेश्वर साहू पूर्व जनपद अध्यक्ष किरण वैष्णव लाल जितेंद्र किशोर दास रावल कोचर रमेश दाऊ जी मुकेश वैष्णव लक्ष्मी मेडिकल कमल वैष्णव मनोज चौबे प्रेम लाल साहू नरसिंह साहू दिवाकर महोबिया सज्जाक खान संजय जैन गोलू जैन दीपक जैन उमाकांत महोबिया शांतिलाल पारख प्रकाश जैन यशवंत बाघमार भीम महोबिया मधुकर महोबिया महावीर सांखला अमित महोबिया संजय शर्मा दीपक देशमुख सन्नी महोबिया गिरीश सेन श्याम भट्ट मधुमनगल सिंह विक्रांत चंद्राकर शुभम चंद्राकर संजय तिवारी हेमंत वैष्णव दीपक वैष्णव मनीष कोचर नवनीत जैन भावेश कोचर टिक्कू दादा संदीप जैन मनिक श्रीवास कार्यक्रम का संयोजक बलभद्र महोबिया आलोक यादव सन्नी महोबिया संहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक गण उपस्थित थे।