बैंक ऑफ बड़ौदा से ग्राहक असंतुष्ट
बैंक ऑफ बड़ौदा से ग्राहक असंतुष्ट,,, , दो दिनों से सरवर की परेशानी से जूझ रहे उपभोक्ता,,,, बैंक के सामने ट्रैफिक जाम,,,,,, बैंक ऑफ बड़ौदा बना दुर्घटना का अड्डा ???





बैंक ऑफ बड़ौदा से ग्राहक असंतुष्ट
दो दिनों से सरवर की परेशानी से जूझ रहे उपभोक्ता
बैंक के सामने ट्रैफिक जाम, बैंक ऑफ बड़ौदा बना दुर्घटना का अड्डा ???
छुईखदान== नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा छुईखदान के ग्राहक इन दिनों बैंकिंग सेवाओं में आ रही तकनीकी समस्याओं से खासे परेशान हैं। ग्राहकों का आरोप है कि पिछले दो दिनों से सर्वर संबंधी दिक्कतों के कारण लेनदेन प्रभावित हो रहा है, जिससे उन्हें घंटों बैंक परिसर में इंतजार करना पड़ रहा है। बैंक की डिजिटल और ऑनलाइन सेवाओं में तकनीकी बाधाएं आने की शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं।
ग्राहकों के अनुसार नकद जमा, निकासी, पासबुक अपडेट और अन्य बैंकिंग कार्यों में देरी होने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बैंक पहुंचने से शाखा के बाहर भीड़ बढ़ गई है।
बैंक के मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण ग्राहकों के वाहनों की लंबी सड़क पर कतार लग रही है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग और भीड़भाड़ के चलते आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। जिसके कारण लोग यहां से गुजरने से कतरा रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और बैंक प्रबंधन से व्यवस्था सुधारने, पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने तथा सरवर समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है ताकि ग्राहकों को राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
ग्राहक करेंगे शिकायत,,और खाता बंद करेंगे ?
इस संबंध में बैंक के उपभोक्ता ब्रांच मैनेजर और कार्यरत कर्मचारियों की शिकायत बैंक ऑफ बड़ौदा के उच्च कार्यालय में करेंगे। ऐसा यहां के कर्मचारियों के व्यवहार के कारण होने की अंदेशा लगाया जा रहा है ।कार्यवाही नहीं होने पर बैंक के ग्राहक इस बैंक से अपना एकाउंट बंद कराने का मन बना रहे है,और अन्य ग्राहकों से निवेदन कर एकाउंट बंद कराने के लिए ग्राहकों से निवेदन भी करेंगे ।
उपभोक्ता कर रहे घंटों इंतजार
इस संबंध में यह देखा गया है कि ग्राहक अपने काम को लेकर बैंक ने घंटों बैठकर इंतजार करते है। जहा कही कोई लघुशंका की व्यवस्था है और न ही किसी प्रकार का कोई पेयजल की कोई व्यवस्था है।ज्ञात हो कि यहां पर शनिवार का दिन बाजार का दिन होता है ।इस दिन यहां और आसपास निवास करने वाले लोगों के लिए शनिवार का दिन खास रहता है।इस दिन खरीदी से लेकर नगद की जरूरत ज्यादा पड़ती है ।जिसे लेकर उपभोक्ता नगद लेनदेन के लिए बैंक का सहारा लेते हैं।लेकिन शनिवार के दिन इस प्रकार से सरवर बंद रहना या कोई दूसरा परेशानी जो ग्राहकों संतुष्टि दे न सके ।तो किसके पास जाएं??
सड़क जाम आए दिन हो रहे दुर्घटना
बैंक के सामने आए दिन ट्रैफिक जाम हो जाता है ।जिसके कारण दुर्घटना हो जाता है ।बैंक के कर्मचारी इस संबंध में कोई प्रयास नहीं करते ।बीच सड़क जाम होने के कारण के लिए बैंक के द्वारा कोई रास्ता नहीं निकाला जा रहा है। जो बैंक ऑफ बड़ौदा को ग्राहकों से दूरी बनाने के लिए समस्या बन रहा है ।
:::""वहीं बैंक प्रबंधन की ओर से सरवर समस्या दूर होने के बाद सेवाएं सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन इस संबंध में बैंक के ब्रांच मैनेजर ऋषिकेश नायक ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।और कहा कि हम कैसे कहे सरवर आपके शहर क्यों नहीं आ रहा??? ऐसे जवाब सुनकर ग्राहक बैंक से दूरी बना लेने की बात कह रहे हैं।ज्ञात हो कि यह बैंक पहले देना बैंक के नाम से जाना और पहचाना जाता था ।जिसे अब बैंक ऑफ बड़ौदा के नाम से जन जाता है।।