पुलिस गश्त से शराबियों के होश उड़े

पुलिस गश्त से शराबियों के होश उड़े,,,,, चौक-चौराहों पर सघन चेकिंग,,,,, छुईखदान==छुईखदान पुलिस द्वारा लगातार की जा रही गश्त और चौक-चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। पुलिस की सक्रियता से शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

पुलिस गश्त से शराबियों के होश उड़े

             

                पुलिस गश्त से शराबियों के होश उड़े

                  चौक-चौराहों पर सघन चेकिंग

छुईखदान==छुईखदान पुलिस द्वारा लगातार की जा रही गश्त और चौक-चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। पुलिस की सक्रियता से शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

          नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की नियमित गश्त जारी है। शाम होते ही प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की टीम निगरानी कर रही है। इसके चलते खुलेआम शराबखोरी करने वालों के होश उड़े हुए हैं।

            यातायात नियमों का हो रहा पालन 

      वहीं, यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर भी पुलिस की नजर है। तीन सवारी बैठाकर मोटरसाइकिल चलाने वाले युवक पुलिस चेकिंग देखकर रास्ता बदलते और इधर-उधर से निकलने का प्रयास करते नजर आए। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित वाहन चलाने की समझाइश भी दी जा रही है।

            पुलिस विभाग को हो रही सराहना

        स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नियमित गश्त और चेकिंग से असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा तथा नगर में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया है।आज सर्चिंग के दौरान जय स्तंभ चौक कनड्रा पारा केंवट पारा मुकुंद सागर तलाब के पास छोटी कालोनी बस स्टैंड से लेकर सस्पेक्टेड स्थानों पर पुलिस की धमक से शराबियों के होश उड़े हुए हैं। 

        इस संबंध में थाना प्रभारी ने कहा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी चौक चौराहे पर शराब पीने वालो की अब खैर नहीं।