नीट पेपर लीक सरकार की कमजोरी शिक्षा मंत्री इस्तीफा दे

नीट पेपर लीक सरकार की कमजोरी ,,,,,, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दे ,,,,, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ : जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी सालों की मेहनत एक झटके में हुई समाप्त, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

नीट पेपर लीक सरकार की कमजोरी        शिक्षा मंत्री इस्तीफा दे

नीट पेपर लीक सरकार की कमजोरी शिक्षा मंत्री इस्तीफा दे 

छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ : जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी 

सालों की मेहनत एक झटके में हुई समाप्त, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई 

छुईखदान==नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पं. मिहिर झा और आकाशदीप सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह घटना छात्रों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की निष्क्रियता और कमजोर व्यवस्था के कारण नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा की गोपनीयता भंग हुई, जिससे लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। इस संबंध में शिक्षा मंत्री को त्यागपत्र दे देना चाहिए। 

आज हुए प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सज्जाक खान सुदीप श्रीवास्तव ने कहा कि छात्र वर्षों तक कठिन परिश्रम कर नीट परीक्षा की तैयारी करते हैं। कई विद्यार्थी अपने घर-परिवार से दूर रहकर कोटा एवं अन्य कोचिंग संस्थानों में अध्ययन करते हैं और परीक्षा का इंतजार करते हैं। लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं ने उनकी वर्षों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।आज कई छात्र सदमे में है उनके माता पिता परेशान है ।।उनके सालों की मेहनत में पानी फिर गया है।इसके लिए ये सरकार जिम्मेदार है।हम नीट पेपर लीक मामले का सी बी आई जांच चाहते हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी द्वार आयोजित प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के चार महामंत्री क्रमशः. मिहिर झा, आकाश दीप सिंह, सज्जाक खान, सुदीप श्रीवास्तव एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार पटेल उपस्थित थे । महामंत्री द्वय ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

आज आयोजित प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री पं. मिहिर झा, आकाश दीप सिंह, सज्जाक खान, सुदीप श्रीवास्तव एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार पटेल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।