प्रज्ञा वैष्णव बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर
कोहलाटोला की बेटी प्रज्ञा वैष्णव के व्यवहार न्यायाधीश पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। छुईखदान==छुईखदान से लगे हुए इस शिक्षित ग्राम ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। प्रज्ञा वैष्णव ने व्यवहार न्यायाधीश की परीक्षा पास कर लिया है ।
प्रज्ञा वैष्णव बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर
कोहलाटोला की बेटी प्रज्ञा वैष्णव के व्यवहार न्यायाधीश पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।
छुईखदान==छुईखदान से लगे हुए इस शिक्षित ग्राम ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। प्रज्ञा वैष्णव ने व्यवहार न्यायाधीश की परीक्षा पास कर लिया है ।
प्रज्ञा वैष्णव स्वर्गीय गंगा दास वैष्णव की पोती एवं अधिवक्ता भरत दास वैष्णव की सुपुत्री हैं। उनके इस चयन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे ग्राम और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। ग्रामवासियों का कहना है कि कोहलाटोला शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहा है और यहां के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं।
छेत्र का सबसे शिक्षित ग्राम कोहला टोला
ग्राम कोहलाटोला को क्षेत्र का सबसे शिक्षित ग्राम माना जाता है। यहां से सैकड़ों लोग शिक्षक, पटवारी, आरआई, पंचायत सचिव, वकील, खाद्य निरीक्षक,डिप्टी कलेक्टर, प्राचार्य सहित विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब प्रज्ञा वैष्णव के न्यायाधीश बनने से गांव को एक नई पहचान मिली है। जो आने वाले समय छेत्र के छात्रों के लिए लिए ड्रीम बनेगी
जिला वैष्णव समाज करेगा सम्मान
इस उपलब्धि पर जिला वैष्णव समाज के अध्यक्ष देवराज किशोर दास ने कहा कि समाज की बेटी ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। समाज द्वारा शीघ्र ही एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर प्रज्ञा वैष्णव को सम्मानित किया जाएगा।
प्रेस क्लब ने दी बधाई
प्रेस क्लब के सज्जाक खान सुदीप श्रीवास्तव दीपक देशमुख संजय शर्मा नीलम वैष्णव महेंद्र सिंह अनिल यादव सन्नी महोबिया अंकित महोबिया विक्रम राजपूत दीनू यदु देवेश सोनी शैलेन्द्र तिवारी दीपक जैन ने उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी है । अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रज्जू महोबिया अरविंद शर्मा मनोज चौबे हेमंत वैष्णव नंद चंदेल संदीप जैन संदीप चंदेल गजाला खान प्रतिमा महोबिया पवन चंद्राकर महेंद्र श्रीवास उमाकांत महोबिया संहित अधिवक्ता संघ ने शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।



प्रज्ञा वैष्णव की सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व और प्रेरणा का माहौल है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल बनेगा और इस क्षेत्र के अत्यधिक छात्र छात्राएं अपनी रुचि को प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिए प्रयत्न करेंगे।
प्रज्ञा वैष्णव ने बताया कि वे अपने पिता को वकालत करते देखकर न्यायधीश बनने की कल्पना की थी। जो आज साकार हो गया है।मै इसके लिए अपने माता पिता अपने ग्राम कोहला टोला छुईखदान को भी इसका श्रेय देना चाहूंगी ।।