खैरागढ़ में कांग्रेस का उग्र आंदोलन

खैरागढ़ में कांग्रेस का उग्र आंदोलन प्रधान मंत्री और ई डी का किया पुतला दहन टैंपो चौक पर पुतला दहन==सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित पुलिस–और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झूमाझटकी

खैरागढ़ में कांग्रेस का उग्र आंदोलन

खैरागढ़ में कांग्रेस का उग्र आंदोलन 

प्रधान मंत्री और ई डी का किया पुतला दहन

टैंपो चौक पर पुतला दहन==सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित 

पुलिस–और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झूमाझटकी

खैरागढ़ छुईखदान गंडई ===कांग्रेस नेतृत्व सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा की जा रही कथित एजेंसी-आधारित कार्रवाई के विरोध में सोमवार को खैरागढ़ में कांग्रेस ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला, ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटियों के संयुक्त नेतृत्व में टैंपो चौक पर प्रधानमंत्री एवं ईडी का पुतला दहन किया गया।

                   प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा भीड़ को रोकने की कोशिश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी हो गई, जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। बाद में परिस्थितियाँ नियंत्रण में आ गईं।

       कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केंद्र की मोदी सरकार ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का राजनीतिक दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, मोर्चा–प्रकोष्ठ पदाधिकारियों और सोशल मीडिया टीम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

               विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि केंद्र की एजेंसी कार्रवाई पूरी तरह राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल दास साहू ने कहा कि यह केवल कांग्रेस की नहीं बल्कि लोकतंत्र की लड़ाई है। दमनकारी नीतियाँ बंद न होने पर आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

       पुलिस की रोक-टोक के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार राजनीतिक प्रताड़ना नहीं रोकती तो जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा।

         प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित कांग्रेस के नेता 

     

डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, जिला अध्यक्ष कोमल दास साहू, सज्जाक खान ब्लॉक अध्यक्ष आकाश दीप सिंह, शहर अध्यक्ष भीखम छाजेड़, छुईखदान ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार पटेल, जिला पंचायत सदस्य शताक्षी सिंह,, नगर पालिका उपाध्यक्ष रज्जाक खान, दिलीप लहरें, गिरवर जंघेल, राजेश लूनिया गुलशन तिवारी, गजेन्द्र ठाकरे, देवराज किशोर दास, उत्तम जंघेल अरशद हुसैन पुरुषोत्तम वर्मा, शत्रुहन घृतलहरे, जितेन्द्र सिंह गौर, लीलाधर वर्मा, दीपक वैष्णव, सुरेन्द्र सिंह, मनोज बैद, नदीम मेमन, नित्य शरण सिंह, अमित सिंह, राजा सोलंकी, संदीप सिरमौर, रिंकू गुप्ता, यतेन्द्रजीत सिंह, उत्तम जंघेल, चन्द्रेश वर्मा, सोनू ढीमर, शुभम वर्मा, विनोद यादव, प्रमोद साहू, दीपक यादव , मोहम्मद खान, डॉ,सरजू वर्मा, रमेश, अशोक साहू, देवदास बंजारे, राधे पटेल, रिंकू महोबिया, दयालु राम, किशन रजक, संत निषाद, मनोहर सेन, कमता टंडन, दीपक वैष्णव जयराम मंडावी केशव सारथी, महेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।