प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का बुरा हाल रामपुर से चोभर सड़क मार्ग का सुपरा साफ

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का बुरा हाल रामपुर से चोभर सड़क मार्ग का सुपरा साफ ,,पूरे विकास खंड मेँ प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना भ्रस्टाचार कि भेंट चढ़ रहा,, जानलेवा साबित हो गया है सड़क,, विभाग के अधिकारी कुम्भकरणी नींद पर पुलिया मौत को दावत दे रही। घटिया निर्माण की खुली पोल इसी साल रिनिवल डामरीकरण हुआ है। साइड सोल्डर में मुरुम की जगह मिट्टी की तरह मुरुम वो भी लीपापोती । साइड से इंजीनियर लापता ठेकेदार के भरोसे काम मनमानी कार्य को बरसात में दे रहा अंजाम

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का बुरा हाल  रामपुर से चोभर सड़क मार्ग का सुपरा साफ

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का बुरा हाल 

रामपुर से चोभर सड़क मार्ग का सुपरा साफ ,,                                        पूरे विकास खंड मेँ प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना भ्रस्टाचार कि भेंट चढ़ रहा,, जानलेवा साबित हो गया है सड़क,,

विभाग के अधिकारी कुम्भकरणी नींद पर पुलिया मौत को दावत दे रही।

घटिया निर्माण की खुली पोल इसी साल रिनिवल डामरीकरण हुआ है।

साइड सोल्डर में मुरुम की जगह मिट्टी की तरह मुरुम वो भी लीपापोती ।

साइड से इंजीनियर लापता ठेकेदार के भरोसे काम मनमानी कार्य को बरसात में दे रहा अंजामई                                                                       छुईखदान - प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत वर्तमान में रिनीवल जर्जर रोड का डामरीकरण एवं साइड सोल्डर का कार्य करवाया गया है । जिसमें ठेकेदार द्वारा अपने मन मर्जी काम करवाया गया है ।वही रोड में जर्जर पुलिया इंजिनियर एवं विभाग को नहीं दिखा। जर्जर पुलिया पर डामरीकरण एवं सोल्डर कर दिया गया।वह पुलिया भरभराकर धसक गया है।बस ट्रक आवागमन का साधन बंद हो गया है । जिससे चोभर कोपरो भठली ग्वाल गुंडी सिंगबोरा बगारझोला कल्लेपानी का संपर्क टुट गया है l                                                 ,,,आना जाना हुआ दुभर,,                                                                 स्कुली बच्चों को पढाई के लिए आना जाना होता है ।आप देख सकते हैं फोटो विडियो में कितना भयावह डरावना हैं यह पुलिया जो धंस गया है।कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है । प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास विभाग कुंभकर्णी नींद में सो रहा है ।रिनीवल रोड पर डामरीकरण हुआ बरसात में सोल्डर का कार्य राजस्थानी ट्रेक्टर जे सी बी से कराया जा रहा है वो भी मूरूम मिट्टी की तरह कार्य किया जा रहा है ।1.50 मीटर का सोल्डर बनाना था लेकिन ऐसी सोल्डर बिछाया जा रहा है जैसे सूखे मैदान पर पानी का छिड़काव हो रहा हो,,                         ,,,खानापूर्ति ही कर रहा है कोई मापदंड नहीं है,,,                                        ठेकेदार के द्वारा कराया जा रहा कार्य को देखने के बाद ऐसा महसूस होता है जैसे यह काम खानापूर्ति के लिए कराया कर जा रहा है । जर्जर पुलिया को विभाग ने दरकिनार कर दिया है ।पांच साल पहले ही यह पुलिया निर्माण हुआ था। भ्रष्टाचार के भेट चढ़ गया जो ग्रामीणों को बरसात में भुगतना पड़ रहा है,,                                                                     

    ,,,, कार्य जल्दी कराने दिए अल्टीमेटम,,,                                                   छेत्रवासियो ने उस सड़क के मरम्मत कार्य जल्द कराने के लिए प्रशासन से कार्य को जल्द पूरा करने हेतु अल्टीमेटम दिया है अगर सड़क का मरम्मत जल्द नहीं हुआ तो छात्र छात्राये हड़ताल पर जा सकते है जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन कि होगी जिसे लेकर जन आक्रोश बढ़ने की संभावना है। इस सम्बन्ध मेँ ग्राम पंचायत के सरपंच गणेश धुर्वे ने मौके पर पहुंचे एवं आवाजाही करने वाले सभी लोगों से अपील किया है की सावधानी बरतते हुए आवागमन करें कभी भी पुलिया पुरी तरह से भरभराकर टुट सकता है ।जिससे जन हानि होने कि सम्भावना है उन्होंने कहा कि तत्काल कार्य को पूर्ण करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल संज्ञान में लेना चाहिए