115 दूल्हों की एक साथ बारात पैदल मार्च में निकले बाराती

115 दूल्हों की एक साथ बारात पैदल मार्च में निकले बाराती छुईखदान में हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का अनोखा नज़ारा एक बैंड में थिरके हजारों बाराती विवाह का साक्षी बने यशोदा वर्मा विक्रांत सिंह प्रियंका ताम्रकार कलेक्टर और विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि

115 दूल्हों की एक साथ बारात   पैदल मार्च में निकले बाराती

115 दूल्हों की एक साथ बारात पैदल मार्च में निकले बाराती

छुईखदान में हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का अनोखा नज़ारा

                  एक बैंड में थिरके हजारों बाराती 

विवाह का साक्षी बने यशोदा वर्मा विक्रांत सिंह प्रियंका ताम्रकार कलेक्टर और विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि 

छुईखदान== छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन छुईखदान के केकती बाड़ी मैदान में किया गया। इस आयोजन में लगभग 115 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न हुआ।

                     कार्यक्रम की खास बात यह रही कि दूल्हों की बारात एक किलोमीटर पैदल चलकर पंडाल तक पहुंची। एक बैंड-बाजे के साथ निकली इस अनोखी बारात ने पूरे छुईखदान को शादी के रंग में रंग दिया। रास्ते भर लोग इस दृश्य को देखने उमड़ पड़े।हर कोई दूल्हे के तरफ इशारा कर बधाई देते रहे। बरातीयों के स्वागत महिला एवं बाल विकास विभाग ने किया ।

            महिला एवं बाल विकास विभाग बना ‘घराती’

        महिला एवं बाल विकास विभाग ने घराती की भूमिका निभाते हुए बारातियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दुल्हनों की सहेलियां बनीं, जिन्होंने विवाह से जुड़ी सभी रस्मों में सक्रिय भूमिका निभाई।

       खैरागढ़ और छुईखदान विकासखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दुल्हनों के साथ हल्दी, स्वागत और अन्य वैवाहिक रस्में पूरी कराईं, जिससे आयोजन में आत्मीयता और सामाजिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण देखने को मिला।

              शासन ने निभाई दहेज-विहीन परंपरा

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नवविवाहित जोड़ों को चेक के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। साथ ही आवश्यक घरेलू सामान भी सम्मान स्वरूप दिया गया, जिससे दहेज-विहीन विवाह को प्रोत्साहन मिला। 

           सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने सभी जोड़ों को बधाई देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से गरीब माता पिता को सहयोग मिला आज छेत्र की 115 जोड़ी विवाह के बंधन में बंधे मै सभी जोड़ों को विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा भगवान इनकी जोड़ी सदैव खुश रखे,।

       कार्यक्रम में विधायक यशोदा वर्मा ने भी पहुंचकर सभी नव विवाहित जोड़ों को बधाई दी ।

        मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति प्रियंका खम्मन ताम्रकार ने नव विवाहित जोड़े को बधाई देते हुए कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक सशक्त सहारा है, जो सामाजिक समरसता एवं बेटियों के सम्मान को बढ़ावा देती है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह बहुत अच्छी योजना है, समूह में मिलकर बाजे-गाजे के साथ खुशी भरे माहौल में विवाह सम्पन्न हो रहा है। सभी वर-वधु को सुखी जीवन के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

              कलेक्टर श्री इंद्रजीत कुमार चंद्रावल ने सामूहिक कन्या विवाह योजना में शामिल घराती-बराती का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह महती योजना है। राज्य सरकार द्वारा सामूहिक कन्या विवाह के लिए 35 हजार रूपए की मदद कन्या के उपहार सामग्री के लिए दी जाती है, जो वधु के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से जमा की जाती है। इसके अलावा 01 हजार रूपए परिवहन व्यय के लिए दिए जा रहे हैं। इस प्रकार 36 हजार रूपए की सहायता राशि सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। उन्होंने नव-दम्पत्तियों को सुखी वैवाहिक जीवन अपनी शुभकामनाएं दी।

                  पूरे छुईखदान में रहा शादी का माहौल

  सामूहिक विवाह आयोजन से पूरे छुईखदान क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। क्षेत्रवासियों ने नवदंपतियों को बधाइयां दीं और शासन की इस पहल की सराहना की।

            कार्यक्रम में जिला पंचायत के सीईओ प्रेम कुमार पटेल जिला परियोजना अधिकारी डॉ, पी आर खूंटे छुईखदान जनपद पंचायत के सीईओ केशवरी देवांगन खैरागढ़ के परियोजना अधिकारी रंगना श्रीवास्तव छुईखदान के परियोजना अधिकारी सुनील बंजारे सहित जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष जनपद सदस्य सरपंच सहित वर वधु के सगा संबंधी उपस्थित थे ।