कुटेली कला उप स्वास्थ्य केंद्र ने किया जिला को गौरवान्वित

कुटेली कला उप स्वास्थ्य केंद्र ने किया जिला को गौरवान्वित के, सी जी,जिले के कुटेली कला आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केंद्र को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणपत्र (NQAS) सभी का मेहनत रंग लाया है डॉ, आशीष शर्मा

कुटेली कला उप स्वास्थ्य केंद्र ने किया जिला को गौरवान्वित

कुटेली कला उप स्वास्थ्य केंद्र ने किया जिला को गौरवान्वित 

 

के, सी जी,जिले के कुटेली कला आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केंद्र को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणपत्र (NQAS)

 सभी का मेहनत रंग लाया है डॉ, आशीष शर्मा 

खैरागढ़ छुईखदान गंडई :::- आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केंद्र कुटेलिकला, विकासखण्ड छुईखदान, जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई, को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मापदंड (NQAS) के तहत प्रमाणित किया गया है। यह उपस्वास्थ्य केंद्र राष्ट्रीय स्तर पर किए गए मूल्यांकन में 86.61% अंक प्राप्त कर यह प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र प्राप्त करने में सफल हुआ है।

             यह महत्वपूर्ण उपलब्धि कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा के मार्गदर्शन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा के निर्देशन, और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनीष बघेल के नेतृत्व में प्राप्त हुई है। इस सफलता में डीपीएम सोनल ध्रुव, बीपीएम बृजेश ताम्रकार, बीडीएम ऐश्वर्य साहू, और सेक्टर प्रभारी मनमोहन जंघेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

               राष्ट्रीय स्तर पर किए गए मूल्यांकन में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्री चिरंजीव श्रीवास, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक विनोद बागडे, श्रीमती हेम नागवंशी (जेएसए), मितानीन, ग्रामीणों और मरीजों के साक्षात्कार, रिकार्ड रिव्यू आदि माध्यम से उपस्वास्थ्य केंद्र का मूल्यांकन किया गया।

       यह उपलब्धि नए जिले खैरागढ़ छुईखदान गंडई की स्थापना के बाद की महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, और यह जिले के जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए सतत प्रयासों का परिणाम है। इस प्रमाणपत्र के मिलने से कुटेलिकला के ग्रामीणों में खुशी की लहर है, क्योंकि यह प्रमाणन उनकी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान करता है।

         

                           इस संबंध में जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ, आशीष शर्मा ने कहा कि यह पुरस्कार हम सबके लिए गौरव की बात है

हमारे कर्मचारियों की एक जुटता का प्रयास है जिसमें हम सफल होने में कामयाब हुए,l 

उपस्वास्थ्य केंद्र कुटेलिकला विकास खण्ड छुईखदान अब राष्ट्रीय एन,क्यू,ए,एस प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाला नवीन जिले का पहला उपस्वास्थ्य केंद्र बन गया है। यह प्रमाणपत्र उपस्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं और सुविधाओं में किए गए सुधारों को दर्शाता है, जो ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक बड़ा कदम है।