एस आई आर की पेशी में हाजिर हुई नूरजहां बेगम
एस आई आर की पेशी में हाजिर हुई नूरजहां बेगम





साहब ने माना मै जिंदा हूं नूरजहां 96 वर्षीय
शिकायत कर्ता नहीं पहुंचे पेशी में
एफ आई आर दर्ज कराकर कार्यवाही की मांग
छुईखदान==एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) सर्वे के नाम पर जिले में मतदाता सूची से नाम काटने को लेकर आज इस दी कार्यालय में पेशी हुई।जिसमें सास मुस्लिम महिला पुरुष उपस्थित हुए।
साहब ने माना मै जिंदा हूं नूरजहां 96 वर्षीय
पेशी में उपस्थित हुई 96 वर्षीय नूरजहां ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कहा कि साहब ने मान लिया मै जिंदा हूं।ज्ञात हो कि श्रीमति नूरजहां पति स्वर्गीय रफीक अहमद वार्ड नम्बर 10 की निवासी है ।जिनकी शिकायत फर्जी तरीके से मृत हो जाने की शिकायत शिकायत कर्ता ने की थी जिसे लेकर नगर सहित पूरे छेत्र में नूरजहां का चर्चा हो रहा है ।आखिर उस महिला का क्या कुसूर है जो शिकायत कर्ता ने मृत होने की शिकायत दर्ज कराई।नूरजहां के बारे में बताया जाता है कि नूरजहां साक्षर महिला है ।जो एस डी एम कार्यालय पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई,। श्रीमति नूरजहां की उम्र देश की आजादी के 17 बरस की थी उन्होंने देश की आजादी को अपने आंखों से देखा है।उनके बड़े बेटे की उम्र 72 बरस का है । उनके पति स्वर्गीय रफीक अहमद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुईखदान में मलेरिया इंस्पेक्टर के पद पर इस क्षेत्र में सालों कार्यरत रहते हुए छुईखदान में सेवानिवृत्त हुए।
मुस्लिम समाज एक महीने से परेशान
जब से इस आई आर की शुरुआत हुई है तभी से पूरे जिले खैरागढ़ छुईखदान गंडई लिमो खैरी से लेकर पूरे में मुस्लिम समाज के निवासियों के विरुद्ध शिकायत की बाढ़ आ गई थी कोई कुछ बोलता था कोई कुछ कहता था जिनका नाम काट दिया जाएगा उसको छोड़ कर जाना होगा। कुछ लोगो तबियत खराब हो गई तो कुछ लोग गुमशुम रहने लगे । जिसके कारण मुस्लिम समाज में खौफ का आलम छाए रहा।
छोटे राजा देवराज किशोर बने कवच
आज जब एस आई आर को लेकर मुस्लिम समाज की महिलाएं और पुरुष अपने छोटे छोटे बच्चों को लेकर एस डी एम कार्यालय पहुंचे ।तभी छोटे राजा भी पहुंच गए और मुस्लिम समाज के लोगों का हौसला बढ़ाया। कि सब ठीक हो जायेगा छुईखदान के निवासी हो आपका नाम छुईखदान में ही रहेगा ।किसी का भी नाम नहीं काटा जाएगा ।और सभी के पेशी होते तक एस डी एम कार्यालय बैठे रहे उन्होंने बताया कि मुस्लिम समाज के नगरवासी बनारस हजारीबाग लखनऊ से यहां सर्विस पर 150 साल पहले आए थे ।यहां की मस्जिद ये सबूत देता है ।जो मुस्लिम भाइयों के इबादत के लिए 1904 में छुईखदान के राजा ने बनाकर मुस्लिम भाइयों को इबादत के लिए भेंट किया ।जो मस्जिद आज भी शहर के वार्ड नंबर 5 पठान मोहल्ला में स्थित है।छोटे राजा के सहयोग को लेकर मुस्लिम समाज ने आभार जताकर धन्यवाद ज्ञापित किया है।
एक माह की बच्ची को लेकर पेशी में पहुंची नगमा
पेशी को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में दहशत इस कदर रहा पेशी के समय से पहले छोटे छोटे बच्चों को लेकर 10 बजे से ही पंहुँच गई थी जिसमें एक महिला अपनी एक माह की बच्ची को लेकर पहुंची ।उन्होंने बताया कि एक माह करीब होने जा रहा है हम लोगों का खाना पीना हराम हो गया है ।ज्ञात हो कि उक्त महिला का मायका छुईखदान का ही है ।और उनके बाप दादा परदादा छुईखदान के मुल निवासी है।।
शिकायत कर्ता के विरुद्ध हो कार्यवाही
मुस्लिम समाज ने आज अपनी उपस्थिती देने के बाद कहा कि उक्त शिकायत कर्ता धनीराम पाल टिकरी पारा मुकेश देवांगन टिकरी पारा नवीन श्रीवास जमुना चौक सभी निवासी छूईखदान के ऊपर कार्यवाही की मांग किए है।इसके लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री से शिकायत करने का निर्णय लिया है ।
समाज वासी रहे उपस्थित
आज पेशी के दौरान छुईखदान के छोटे राजा देवराज किशोर दास मुस्लिम समाज के जिला अध्यक्ष सज्जाक खान निजमुद्दीन शेख इब्राहिम शेख इमरान खान पप्पू भाई रेहान खान सैयद आबिद अली जफर अली माजिद अली साजिद अली हाफिज इलियास अहमद रिज़वी वसीम खान पप्पू खान दादू खान अमजद खान इस्माइल खान सहित समाज की महिलाएं और नगर के नागरिक गण उपस्थित थे।