ग्राम झुरानदी में हुआ सेवा संकल्प अभियान का आयोजन
ग्राम झुरानदी में हुआ सेवा संकल्प अभियान का आयोजन जनसेवा और विकास कार्यों को लेकर प्रशासन का आयोजन प्रधानमंत्री के कार्यकाल की प्रशंसा पूरे विश्व में हो रही : निर्मला यादव सेवा संकल्प योजना हिंदुस्तान की जनता को समर्पित : विक्रांत सिंह विकास का पर्याय बना प्रधानमंत्री का 25वां वर्ष : प्रियंका ताम्रकर
ग्राम झुरानदी में हुआ सेवा संकल्प अभियान का आयोजन
जनसेवा और विकास कार्यों को लेकर प्रशासन का आयोजन
प्रधानमंत्री के कार्यकाल की प्रशंसा पूरे विश्व में हो रही : निर्मला यादव
सेवा संकल्प योजना हिंदुस्तान की जनता को समर्पित : विक्रांत सिंह
विकास का पर्याय बना प्रधानमंत्री का 25वां वर्ष : प्रियंका ताम्रकर
छुईखदान==विकासखंड छुईखदान के ग्राम झुरानदी में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए, जिनके निराकरण के लिए मौके पर ही आवश्यक पहल की गई। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही और शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम की प्रभारी एवं भिलाई की पूर्व महापौर निर्मला यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की प्रशंसा पूरे विश्व में हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विकास तथा जनकल्याण से जुड़े कार्यों को गति मिली है और विभिन्न क्षेत्रों में योजनाओं का विस्तार हुआ है।
कार्यक्रम में पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान हिंदुस्तान की जनता को समर्पित है। अभियान का उद्देश्य आम जनता तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने का कार्य किया गया है। वहीं महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना तथा जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से जनकल्याण को बढ़ावा मिला है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका खम्मन ताम्रकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25वां वर्ष विकास और जनसेवा के कार्यों के लिए महत्वपूर्ण रहा है। इसी क्रम में सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देश के अलग-अलग क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं।
पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कराए गए विकास कार्यों की तुलना किसी अन्य कार्यकाल से नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कहा कि शिविर का उद्देश्य शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सहज रूप से पहुंचाना है। विभागीय अधिकारी प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिला पंचायत सीईओ श्री प्रेम कुमार पटेल ने कहा कि विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से ग्रामीणों को सुविधा मिली है। विभागीय अधिकारी हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक सहयोग करें।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्मन ताम्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह एवं कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने ग्रामीणों से संवाद किया।एवं जल संवर्धन को लेकर शपथ दिलाया गया।अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में राजस्व, कृषि, विद्युत, आधार सेवा केंद्र, खाद्य, श्रम, पंचायत, स्वास्थ्य, नगर पंचायत गंडई, पुलिस, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा, जल संसाधन, मत्स्य पालन, आयुष, वन, सहकारिता एवं लीड बैंक सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए एवं कार्यक्रम में आए 771 आवेदनों में से 577 का निराकरण किया गया । कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग जानो को ट्राइसिकल वितरण किया गया, और बुजुर्गो को छड़ी प्रदान किया गया।






आयोजन में सांसद प्रतिनिधि खम्मन ताम्रकार, आनंद सिन्हा प्रकाश जंघेल, ज्योति जंघेल,दूजे राम, जैनेंद्र जंघेल, विनोद रजक, हेमंत वर्मा, प्यारे लाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, अनुविभागीय अधिकारी अविनाश सिंह ठाकुर, वीरेंद्र मरकाम, मुख्य कार्य पालन अभियंता जल संसाधन विभाग विद्युत विभाग के डी ई दुबे, केतन साहू, अविनाश नायक, सिंचाई विभाग की एसडीओ मदालसा विश्वकर्मा, विद्युत विभाग के अधिकारी, जनपद पंचायत सीईओ केशवरी देवांगन, पी ओ सिद्धार्थ जायसवाल तहसीलदार आशीष देवहारी, राजकुमार सोलंकी कृषि विभाग समीना खान सचिव ग्राम पंचायत झुरानदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सरपंच,सचिव, जनपद सदस्य एवं स्थानीय कार्यकर्ता भी शामिल हुए।