पूरे जिले में छाया राजा गिरिराज का जन्मदिन

पूरे जिले में छाया राजा गिरिराज का जन्मदिन

पूरे जिले में छाया राजा गिरिराज का जन्मदिन

राजमहल में उमड़ा समर्थकों का सैलाब

खैरागढ़ से गंडई तक जगह-जगह कटे केक,

राजमहल में देर शाम तक चला जश्न और सांस्कृतिक कार्यक्रम

छुईखदान==पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं क्षेत्र की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले राजा गिरिराज किशोर दास का जन्मदिन गुरुवार को पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। खैरागढ़ से लेकर गंडई और ग्रामीण अंचलों तक समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने जगह-जगह केक काटकर अपने प्रिय नेता का जन्मदिन मनाया।

छुईखदान स्थित राजमहल में जन्मदिन का नजारा खासा आकर्षण का केंद्र रहा। दोपहर करीब 12 बजे से ही जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम करीब 8 बजे तक जारी रहा। साल्हेवारा, बकरकट्टा, रामपुर, गंडई, बुंदेली, उदयपुर, जालबांधा, समुदपानी, बाजार अतरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों से समर्थक राजमहल पहुंचे और राजा गिरिराज किशोर दास को जन्मदिन की बधाई दी।दिन भर बाहर से आए हुए समर्थकों के लिए भंडारा चलते रहा जो कार्यक्रम को और ज्यादा दमदार बना दिया।।

एक केक नहीं, दिनभर चलता रहा केक काटने का सिलसिला 

जन्मदिन समारोह में सबसे ज्यादा चर्चा केक काटने को लेकर रही। आमतौर पर जन्मदिन पर एक या दो केक काटकर जश्न मनाया जाता है, लेकिन राजमहल में तस्वीर कुछ अलग नजर आई। जो भी समर्थक राजा गिरिराज किशोर दास को बधाई देने पहुंचा, वह अपने साथ केक लेकर पहुंचा।और केक कटते रहा।।

बारी-बारी से समर्थकों ने केक काटकर जन्मदिन को यादगार जश्न में तब्दील कर दिया। देखते ही देखते केक काटने का सिलसिला घंटों चलता रहा। दिनभर में सैकड़ों केक काटे जाने की चर्चा रही, जिसने समारोह को और खास बना दिया।

राजमहल में सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां

जन्मदिन के अवसर पर राजमहल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच समर्थकों ने जमकर उत्साह दिखाया। राजमहल परिसर में देर शाम तक बधाई देने वालों की भीड़ बनी रही।दोपहर से शुरू हुआ जश्न शाम वो रात तक पहुंच गया ।।

नवाज खान सहित जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

जन्मदिन के अवसर पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष नवाज खान भी शाम को राजमहल पहुंचे और राजा गिरिराज किशोर दास को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं गंडई नगर पंचायत के अध्यक्ष जमींदार लाल टारकेश्वर शाह खुसरो,अपने समर्थकों के साथ बधाई देने पहुंचे।। खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा भी अपने समर्थकों के राजा गिरिराज किशोर दास को बधाई देने पहुंची ।। खैरागढ़ से कोमल साहू गजेंद्र ठाकरे सज्जाक खान सुदीप श्रीवास्तव प, मिहिर झा आकाशदीप सिंह भीखम छाजेड़ रिंकू गुप्ता गुलाब चोपड़ा मीरा चोपड़ा सुरेंद्र सिंह किशन रजक अरुण भारद्वाज संदीप सिरमौर अनुराग तुर्रे अशोक साहू भुनेश्वर साहू गुलशन तिवारी मन्नू चंदेल चंदू यदु मोहित रजक रोहित पुलस्त्य शेर सिंह गंगू मेरावी अनिमेष महोबिया अनुराग सोनी नगर पंचायत के पार्षद सरपंच जनपद सदस्य सहित जिले भर से आए हुए जनप्रतिनिधि, नागरिक और नगरवासी भी मौजूद रहे।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की मौजूदगी ने जन्मदिन समारोह को राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना दिया।युवाओं में खासा उत्साह राजा गिरिराज किशोर दास को बधाई देने पहुंचे युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण युवाओं के बीच उनकी सक्रियता लंबे समय से चर्चा में रही है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी और स्थानीय राजनीति में सक्रिय भूमिका भी पहले सामने आती रही है।

राजमहल में उमड़ी भीड़ और लगातार कटते केक ने यह जरूर दिखाया कि जन्मदिन का यह आयोजन केवल व्यक्तिगत समारोह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समर्थकों के लिए मिलन और उत्सव का बड़ा अवसर बन गया।

खैरागढ़ में नगर पालिका परिसर में कांग्रेस नेताओं ने तो गंडई में विश्राम गृह में समर्थकों के द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया ।जन्मदिन की गूंज और छुईखदान के राजमहल में देर शाम तक जुटी भीड़ ने राजा गिरिराज किशोर दास के जन्मदिन को पूरे

जिले में खास बना दिया।