डॉ. विधा सिंह की प्रस्तुति से झूम उठा छुईखदान का गणेश पंडाल

डॉ. विधा सिंह की प्रस्तुति से झूम उठा छुईखदान का गणेश पंडाल पुराना पुलिस थाना चौंक में गणेश पंडाल में झूमे भक्तगण छुईखदान, – आनंद चौदस के पावन अवसर पर पुराने पुलिस थाना चौक में एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायिका डॉ. विधा सिंह की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। जैसे ही उन्होंने मंच संभाला, समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया।

डॉ. विधा सिंह की प्रस्तुति से झूम उठा छुईखदान का गणेश पंडाल

डॉ. विधा सिंह की प्रस्तुति से झूम उठा छुईखदान का गणेश पंडाल 

पुराना पुलिस थाना चौंक में गणेश पंडाल में झूमे भक्तगण 

छुईखदान, – आनंद चौदस के पावन अवसर पर पुराने पुलिस थाना चौक में एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायिका डॉ. विधा सिंह की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। जैसे ही उन्होंने मंच संभाला, समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया।

       कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय समिति द्वारा किया गया, जिसमें संजीव दुबे, आदित्य देव वैष्णव शरद श्रीवास्तव सज्जाक खान सुदीप श्रीवास्तव ऋतुराज महोबिया अनुराग सोनी, स्वप्निल वैष्णव, नीलेश गुप्ता और सागर महोबिया शैव्या वैष्णव नवीन चंद्राकर की प्रमुख भूमिका रही। उन्होंने पूरी निष्ठा से आयोजन की व्यवस्था संभाली और यह सुनिश्चित किया कि हर पहल सुचारू रूप से संचालित हो।

        राजा गिरिराज के आगमन से पंडाल में उल्लास

           छुईखदान के राजा और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गिरिराज किशोर दास के पंडाल में आगमन से पूरा पंडाल झूम उठा राजा साहब ने समिति के सदस्यों को उत्साहवर्धन किया ।और नगर ऐसे ही कार्यक्रम करने के लिए प्रोत्साहित किया 

भजन संध्या के दौरान जैसे ही डॉ. विधा सिंह ने एक के बाद एक सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी, श्रोता अपने स्थान पर झूमने लगे। हर भजन के साथ तालियों की गूंज और श्रद्धा से भरी आँखें वातावरण को विशेष बना रही थीं। भजन के दौरान महिलाएं अपने स्थानों पर झूमने लगी ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और उन्होंने संयम और श्रद्धा के साथ इस आयोजन काआनंद लिया।