मिस्बाह खान बनेगी डॉक्टर, MBBS में हुआ दाखिला

मिस्बाह खान बनेगी डॉक्टर, MBBS में हुआ दाखिला 12वीं में 89 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में रही थी द्वितीय स्थान पर भविष्य में स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecologist) बनने का है सपना

मिस्बाह खान बनेगी डॉक्टर, MBBS में हुआ दाखिला

मिस्बाह खान बनेगी डॉक्टर, MBBS में हुआ दाखिला

12वीं में 89 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में रही थी द्वितीय स्थान पर

भविष्य में स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecologist) बनने का है सपना

छुईखदान== खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला मुख्यालय की होनहार छात्रा मिस्बाह खान ने अपनी मेहनत और लगन से एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मिस्बाह खान का MBBS पाठ्यक्रम में प्रवेश हुआ है। उनकी इस सफलता से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और नगरवासियों में खुशी का माहौल है।
मिस्बाह खान एमपी बुक डिपो खैरागढ़ के संचालक शमशुल होदा खान नाज़िम खान की सुपुत्री हैं। उन्होंने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया था। बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती मिस्बाह ने चिकित्सा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने का सपना देखा था, जिसे अब MBBS में प्रवेश के साथ नई दिशा मिली है।

मिस्बाह खान को बधाईयों का तांता 

मिस्बाह खान के एम बी बी एस में चयन होने पर  सज्जाक खान जोहेब खान रियाज खान मोहम्मद अर्श मोहम्मद आज़म एहसान खान उमर खान फहद खान ओवेश खान  संहित बधाई देने वालो का तांता लगा है

मिस्बाह खान की इच्छा भविष्य में स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecologist) बनने की है। उनका कहना है कि चिकित्सा के क्षेत्र में सेवाभाव के साथ काम करते हुए विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए कार्य करना उनका लक्ष्य है।

मिस्बाह की इस उपलब्धि पर परिजनों एवं मित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता से नगर के युवाओं में भी उत्साह का माहौल है।