शहीद नगरी छुईखदान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

शहीद नगरी छुईखदान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस वनविभाग ने फ्लैग मार्च निकालकर जीता सबका दिल जामा मस्जिद और दरगाह में लहराया तिरंगा प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त

शहीद नगरी छुईखदान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

शहीद नगरी छुईखदान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

वनविभाग ने फ्लैग मार्च निकालकर जीता सबका दिल 

       जामा मस्जिद और दरगाह में लहराया तिरंगा 

              प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त 

छुईखदान, 15 अगस्त। देश की आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस शहीद नगरी छुईखदान में बड़े ही उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।नगर वासियों ने अपने घर दुकान और शासकीय कार्यालयों में सजावट कर इस त्योहार को चार चांद लगा दिया ।

   शहीद गॉर्डन में नगर पंचायत अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा 

      वैसे तो यह त्योहार स्वतंत्रता दिवस इस नगर के लिए गौरव प्रदान करने वाला त्योहार है इस शहर ने शहीद नगरी छुईखदान ने पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिए है इस नगर ने नगर की आन बान शान के लिए अपने सपूत न्योछावर किए है। यहां के गौरवपूर्ण स्थल शहीद गॉर्डन पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती नम्रता गिरिराज किशोर दास ने झंडारोहण कर नगर वासियों को शुभकामनाएं दी और मुख्य मंत्री के संदेश का पाठन किया । इसके बाद नगर के जय स्तंभ चौक पहुंचकर शहीदों को याद किया गया।कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष गिरिराज किशोर दास गिरवर जांघेल मोतीलाल जंघेल रामकुमार पटेल शांति लाल जैन सुधीर जैन शत्रुघ्न पाल सज्जाक खान प्रकाश महोबिया विनय गिरपुंजे आलोक यादव बलभद्र महोबिया अशोक चंद्राकर लक्ष्मी कुंभकार हेमंत वैष्णव प्रेमपाल चंद्रेश कुंभकार सहित नगरवासी उपस्थित थे।

         छात्रों ने प्रभात फेरी में लगाए गगन चुंबी नारे 

शहीद नगरी में स्वतंत्रता दिवस को सभी समाज हर तबके लोग त्यौहार जैसे मनाते हैं यहां पर स्वतंत्रता दिवस के दीन नगर में संचालित स्कूलो के छात्र छात्राएं सुबह प्रभात फेरी निकाल कर नगर भ्रमण करते है,उसके बाद ही कार्यक्रम होता है।आज स्वतंत्रता दिवस के दिन बच्चो ने प्रभात फेरी में गगन चुंबी नारे लगाए और अमर शहिंदो को याद कर प्रभात फेरी को जीवंत बना दिया । तिरंगे के रंगों में रंगे बच्चों ने 'वंदे मातरम्' और 'भारत माता की जय' जैसे नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

              मस्जिद और दरगाह में भी झंडारोहण 

           नगर के मस्जिदों और दरगाहों में भी तिरंगा वक्फ बोर्ड द्वारा आदेशित आदेश का पालन करते हुए यहां पर मुस्लिम समाज के द्वारा मस्जिद के सामने और दरगाह में तिरंगा फहरा कर देश भक्ति को लबरेज कर दिया । जिसमें जिला मुस्लिम समाज के अध्यक्ष सज्जाक खान ने झंडारोहण कर सभी समाज वासियों को स्वतंत्रता दिवस की मुबारक बाद दिए। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष शेख निजामुद्दीन महताब खान शेख इब्राहिम हाजी सरवर अहमद नासिर खान अख़्तर सोलंकी शिवान खान आफरीदी खान बाबू अनवर खान छोटे पप्पू सहित समाज वासी उपस्थित थे।ज्ञात हो कि इस शहीद नगरी में सभी समुदायों ने एक साथ मिलकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया है।

वन विभाग ने फ्लैग मार्च निकालकर सबका दिल जीत लिया 

        राष्ट्रीय त्योहार के अवसर पर वन विभाग छुईखदान के द्वारा वन परिक्षेत्र कार्यालय से शहीद गॉर्डन तक फ्लैग मार्च निकालकर सबका दिल जीत लिया ।जिसे लेकर नगर वासियों ने वनविभाग के कर्मचारियों के रील बनाकर सेल्फी लिए ।जो दिनभर चर्चा का केंद्र रहा ।इसके लिए नगर वासियों ने वनविभाग के अधिकारी अशोक वैष्णव का धन्यवाद किया ।यह पहला मौका रहा जिसमें वन विभाग द्वारा फ्लैग मार्च किया गया । ज्ञात हो कि वनों की सुरक्षा में तैनात जवानों ने तिरंगे के साथ अनुशासित मार्च पास्ट कर सबका दिल जीत लिया।

    शासकीय कार्यालयों में विभाग प्रमुख के द्वारा झंडा रोहन किया गया 

            ज्ञात हो कि नगर मके सभी शासकीय कार्यालयों में विभाग प्रमुखों ने झण्डा रोहन कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ मनीष बघेल ने झंडारोहण किया।जल संसाधन विभाग में कार्यपालन अभियंता वी के मरकाम ने झण्डा रोहन किया पुलिस थाना में निरीक्षक जितेंद्र बंजारे ने झंडारोहण किया।नगर पंचायत छुईखदान में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति नम्रता गिरिराज किशोर दास ने झण्डा रोहन किया।लोक निर्माण विभाग में अनु, अधिकारी गजपाल ने झण्डा रोहन किया। विद्युत विभाग में सहायक अभियंता मदालसा विश्वकर्मा ने झंडारोहण किया।शिक्षा विभाग में beo रामेंद्र डड़सेना ने झंडारोहण किया तहसील कार्यालय एवं sdm कार्यालय में sdm अविनाश ठाकुर ने झंडारोहण कर सभी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।विवेकानंद संस्कार स्कूल में प्राचार्य आदित्यदेव वैष्णव ने झंडारोहण किया । 

फुटबॉल मैदान में हुए शासकीय कार्यक्रम जनपद अध्यक्ष ने किए झंडारोहण 

   शासकीय कार्यक्रम स्थानीय फुटबॉल मैदान में आयोजित किया गया ।जिसमें मुख्यातिथि जनपद पंचायत की अध्यक्षा पुष्पा वर्मा थी एवं अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति नम्रता गिरिराज किशोर दास ने की। कार्यक्रम में झंडारोहण जनपद पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा वर्मा ने की और मार्च पास्ट की सलामी दी, कार्यक्रम में मुख्य मंत्री के संदेश का वाचन किया गया, कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी अविनाश ठाकुर तहसीलदार नेहा ध्रुव जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष राजू जघेल प्रकाश वर्मा जन, पंचा,के अधिकारी तारम सर नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुनीता जैन गिरिराज किशोर दास प्रकाश महोबिया जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष सज्जाक खान अरविंद शर्मा नवनीत जैन ज्ञान यादव अनिल पाल शिक्षक गण नगर पंचायत के समस्त पार्षद जनपद सदस्य सरपंच सहित नगरवासी और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।