छुईखदान कांग्रेस कार्यालय का इतिहास 100 साल पुराना
छुईखदान कांग्रेस का इतिहास 100 साल पुराना कांग्रेस का परिसंपत्ति संबंधित बैठक हुआ संपन्न नागपुर से पहुंचे पर्यवेक्षक ने ली बैठक नितिन कुंबलकार का हुआ नगर आगमन कांग्रेसियों ने की कुंबलकार का स्वागत और दिए परिसंपत्ति की जानकारी प्रदेश महामंत्री शहिद खान साथ में पहुंचे
छुईखदान कांग्रेस का इतिहास 100 साल पुराना
कांग्रेस का परिसंपत्ति संबंधित बैठक हुआ संपन्न
नागपुर से पहुंचे पर्यवेक्षक ने ली बैठक




नितिन कंबलकर का हुआ नगर आगमन
कांग्रेसियों ने की कुंबलकार का स्वागत और दिए परिसंपत्ति की जानकारी
प्रदेश महामंत्री शहिद खान साथ में पहुंचे
छुईखदान==* जिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ छुईखदान गंडई के दौरे पर नागपुर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह सचिव एवं पार्टी परिसंपत्ति प्रभारी नितिन कुंबलकार जी का आज शहीद नगरी छुईखदान आगमन हुआ। छुईखदान पहुंचने पर नितिन कुंबलकार जी ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया।
ज्ञात हो कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार नितिन कंबलकर को परिसंपत्ति संबंधित जानकारी एकत्रित करने हेतु पूरे प्रदेश दौरा कर रहे है।जिसे लेकर श्री नितिन कुंबलकार जी छुईखदान आगमन हुआ उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शहिद खान का भी आगमन हुआ।
इस संबंध में श्री कंबलकर ने कहा कि उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तरफ से परिसंपत्ति संबंधित जानकारी एकत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।जिसके लिए मैं आपके बीच उपस्थित हुआ हूं।
श्री कुंबलकार ने कांग्रेस कार्यालय के बारे में सुनकर ख़ुशी जाहिर की और कहा कि मैं सौभाग्य शाली हूं जिसे इस भवन में आने का मौका मिला ।मै यहां के उन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को नमन करता हु।जिन्होंने विकट परिस्थिति में यहां पर कार्यालय बनाकर देश की आजादी की लड़ाई लड़ी। और देश को स्वतंत्रता दिलाई।।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे के नेतृत्व में आज छुईखदान कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के सदस्यों ने नितिन कंबलकर जी को कांग्रेस कार्यालय की जानकारी सौंपी।ज्ञात हो कि छुईखदान कांग्रेस कार्यालय के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यह से देश की आजादी की लड़ाई लड़ी गई है।पहले यह भवन जिला दुर्ग कांग्रेस कार्यालय का मुख्यालय कहलाता था।यहां से ही नगर के सेनानियों देश की लड़ाई के लिए यह कार्यालय का निर्माण किया था उस जाने छुईखदान के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता स्व,बसंत राम महोबिया ने देश की लड़ाई के लिए उक्त जमीन को दान कर कार्यालय बनाया था। जो आज भी छुईखदान के हृदय स्थल शहीद गॉर्डन के पास स्थित है।उक्त कार्यालय का निर्माण 1912 में यहां के सेनानियों ने मिलजुलकर किया था जहां से स्वतंत्रता के लिए अलख जगाया जाता था। स्व, बसंत राम महोबिया जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष संजय महोबिया के दादा थे।
आज हुए इस बैठक में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे पूर्व विधायक गिरवर जंघेल वरिष्ठ कांग्रेसी मोतीलाल जंघेल छोटे राजा देवराज किशोर दास सज्जाक खान प्रकाश महोबिया कमलेश यादव दीपक वैष्णव आशु खान केदार जंघेल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।।