धान सोसायटियों में पहुंचे किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवराज किशोर दास

धान सोसायटियों में पहुंचे किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवराज किशोर दास किसानों की आवाज बने, समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा

धान सोसायटियों में पहुंचे किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवराज किशोर दास

धान सोसायटियों में पहुंचे किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवराज किशोर दास

किसानों की आवाज बने, समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा

छुईखदान== जिले के किसानों को राहत दिलाने के उद्देश्य से जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवराज किशोर दास लगातार धान खरीदी सोसायटियों का दौरा कर रहे हैं। उनके निरंतर निरीक्षण से किसानों में विश्वास बढ़ा है।

मंगलवार को उन्होंने ग्राम पंचायत ठाकुरटोला, पेलीमेटा एवं मोहगांव स्थित सोसायटियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर धान खरीदी, उठाव एवं व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली।

               किसानों ने बताया कि सोसायटियों में धान उठाव समय पर नहीं होने के कारण भारी भीड़ की स्थिति बन रही है, वहीं ट्रैक्टरों के आवागमन में भी गंभीर दिक्कतें आ रही हैं। समस्याओं को सुनते ही देवराज किशोर दास ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर तत्काल समाधान का प्रयास किया।

              किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार से धान खरीदी की समय-सीमा दो सप्ताह बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि किसानों की मेहनत का पूरा मूल्य तभी मिलेगा जब व्यवस्था सुचारु होगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसान कांग्रेस हर किसान के हक के लिए मजबूती से खड़ी है।

           निरीक्षण के दौरान असंगठित क्षेत्र के महासचिव कमलेश यादव, दीपक वैष्णव, जय मंडावी, ओमप्रकाश सोरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।