जिले के विभिन्न ग्रामों में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन
जिले के विभिन्न ग्रामों में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन *हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित* खैरागढ़ छुईखदान गंडई 05 जनवरी 2024// केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा खैरागढ़-छुईखदान-गंडाई जिले के हितग्राहियों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित करने का कारगर माध्यम साबित हो रहा है।
जिले के विभिन्न ग्रामों में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन
*हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित*
खैरागढ़ छुईखदान गंडई 05 जनवरी 2024//
केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा खैरागढ़-छुईखदान-गंडाई जिले के हितग्राहियों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित करने का कारगर माध्यम साबित हो रहा है।
इसके अंतर्गत आज खैरागढ़ विकासखण्ड के ग्राम अमलीडीह कला, घोंघेडबरी, कटंगीकला, चिचोला तथा छुईखदान विकासखण्ड के ग्राम बुढासागर, संबलपुर, कटंगी, काशीटोला में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों को केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी योजना के अंतर्गत विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टाॅल भी लगाया गया था। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आम जनता को योजनाओं के संबंध में जानकारी

दी गई। इसके अलावा शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयाॅ भी वितरित की गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर में हितग्राहियों को केन्द्र सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के अलावा उन्हें इन योजनाओं से होने वाले लाभ के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा संबंधित विभाग के अधिकारियों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन भरने आदि प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी गई।