कार्यशाला में प्रज्ञावृत्ति को मिली सराहना और सम्मान

कार्यशाला में प्रज्ञावृत्ति को मिली सराहना और सम्मान व्यावसायिक शिक्षा पर संभाग स्तरीय कार्यशाला में प्रज्ञावृत्ति की प्रस्तुति को मिली प्रशंसा

कार्यशाला में प्रज्ञावृत्ति को मिली सराहना और सम्मान

कार्यशाला में प्रज्ञावृत्ति को मिली सराहना और सम्मान

व्यावसायिक शिक्षा पर संभाग स्तरीय कार्यशाला में प्रज्ञावृत्ति की प्रस्तुति को मिली प्रशंसा

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई===दुर्गा डाइट एवं छोटी (दुर्ग) में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत “व्यावसायिक शिक्षा—चुनौतियाँ एवं संभावनाएँ” विषय पर दो दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रज्ञावृत्ति करियर स्टूडियो से प्रस्तुत व्यावसायिक शिक्षा के आयामों को विशेषज्ञों ने सराहा। संस्थान की ओर से प्रतिनिधियों को मोमेंटो व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

      जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) दुर्ग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में संकुल समन्वयकों के साथ संभाग के विभिन्न डाइट—दुर्ग, खैरागढ़, कबीरधाम, बेमेतरा, बालोद तथा बीटीआई डोंगरगांव—के व्याख्याताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में आईआईटी विशेषज्ञ एवं डेयरी उद्योग विशेषज्ञ भी शामिल रहे।

            डाइट खैरागढ़ की ओर से व्याख्याता डॉ. मकसूद अहमद ने केसीजी जिला प्रशासन द्वारा स्थापित प्रज्ञावृत्ति करिअर स्टूडियो में व्यावसायिक शिक्षा के नवाचार एवं आयामों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। वहीं डॉ. रचना दत्त ने व्यावसायिक शिक्षा में चुनौतियों और संभावनाओं पर अपना विषय प्रस्तुत किया।

                    कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन में शोध एवं विषय विशेषज्ञ डॉ. शिषिरकना भट्टाचार्य (शोध प्रभारी, कार्यशाला, डाइट दुर्ग) ने प्रज्ञावृत्ति की पहल और डाइट खैरागढ़ की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा—

        “प्रज्ञावृत्ति में हम सब निश्चित रूप से कलेक्टर साहब को साधुवाद देना चाहती हूँ कि उन्होंने एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल की। एक अच्छा शिक्षक पूरे समूह को जोड़ सकता है—जहाँ कनेक्टिविटी, टिप्पणियाँ और मार्गदर्श

न एक साथ मिलता है। व्यावसायिक शिक्षा के लिए जिन प्राथमिक बातों और माइंडसेट की आवश्यकता होती है, उसके लिए यह एक उत्कृष्ट मंच और दिशानिर्देश प्रदान करता है।”