संचालक मछली पालन छत्तीसगढ़ शासन ने किया पिपरिया जलाशय में केज कल्चर का निरीक्षण

संचालक मछली पालन छत्तीसगढ़ शासन ने किया पिपरिया जलाशय में केज कल्चर का निरीक्षण निष्क्रिय केज होंगे समाप्त ??? छुईखदान,, निष्क्रिय केज हो सकते है बंद,कल हुए संचालक महोदय, मछली पालन विभाग छत्तीसगढ़ शासन श्री एन.एस. नाग साहब का रानी रश्मि देवी पिपरिया जलाशय, छिंदारी बांध का निरीक्षण किया गया जिसमें उन्होंने बातों ही बातों में इशारा किया कि जो केज निष्क्रिय है अथवा बंद है उन्हें आने वाले दिनों में निकालकर बंद कर दिया जावेगा /

संचालक मछली पालन छत्तीसगढ़ शासन ने किया  पिपरिया जलाशय में केज कल्चर का निरीक्षण

 संचालक मछली पालन छत्तीसगढ़ शासन ने किया पिपरिया जलाशय में केज कल्चर का निरीक्षण 

 

      निष्क्रिय केज होंगे समाप्त ???

छुईखदान,, निष्क्रिय केज हो सकते है बंद,कल हुए संचालक महोदय, मछली पालन विभाग छत्तीसगढ़ शासन श्री एन.एस. नाग साहब का रानी रश्मि देवी पिपरिया जलाशय, छिंदारी बांध का निरीक्षण किया गया जिसमें उन्होंने बातों ही बातों में इशारा किया कि जो केज निष्क्रिय है अथवा बंद है उन्हें आने वाले दिनों में निकालकर बंद कर दिया जावेगा /

 मछली पालन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के श्री एन.एस. नाग साहब संचालक का कल दिनांक,,02 अप्रैल को रानी रश्मि देवी पिपरिया जलाशय, छिंदारी बांध में अचानक केज कल्चर की निरीक्षण में पहुंचे थे जिसमे उनके साथ जिला के सी जी के सहायक संचालक मछली पालन श्री प्रदीप भोले, श्री एम.एस. कमल सहायक संचालक, क्षेत्रीय अधिकारी प्रवेज कुमार कोल्हे, श्री चित्रकांत देशमुख जी के द्वारा पिपरिया जलाशय में स्थापित केज कल्चर का निरीक्षण किया गया। 

,,,केज कल्चर के कार्यों को देखकर खुशी जाहिर की ,,,

श्री एन.एस. नाग साहब संचालक मछली पालन विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने यहां पर संचालित केज के कार्यों को देखकर खुशी जाहिर की और कहा कि आने वाले दिनों में और सुविधा दिए जाने कि उम्मीद जताई जा रही है l ज्ञात हो कि खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में मछली पालन हेतु रानी रश्मि देवी जलाशय मछली पालन हेतु उपयुक्त स्थान है जहां पर मछली पालन को बढ़ावा दिया जा सकता है l 

      रानी रश्मि देवी जलाशय में हितग्राही श्रीमती मायादेवी निषाद, श्री मनोज निषाद, श्रीमती माधुरी निषाद, भावना ढीमर, श्री सोनू ढीमर, बलदेव कंवर, उर्मिला देवी एवम् अन्य 09 हितग्राहियों के द्वारा स्थापित केज का

निरीक्षण किया गया। एवम् केज में हितग्राहियों द्वारा मछली पालन का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। उनके दौरे के दौरान छेत्र के मछली व्यवसाई बलदेव नसीम खान फैजान खान मुख्तार खान सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे l 

             ज्ञात हो कि खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में रानी रश्मि देवी जलाशय ही एक ऐसा स्थान है जहां पर केज कल्चर के द्वारा मछली पालन हेतु कार्य किए जा रहे है ll