पद्म पुरस्कार 2024 हेतु ऑनलाइन प्रस्ताव 14 जुलाई तक

पद्म पुरस्कार 2024 हेतु ऑनलाइन प्रस्ताव 14 जुलाई तक* खैरागढ़, 05 जुलाई 2023/ भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कारों के लिये वर्ष 2024 के लिये नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किये गए है। हार्ड कॉपी समाज कल्याण विभाग जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को 14 जुलाई 2023 तक प्रस्तुत कर सकेंगे।

पद्म पुरस्कार 2024 हेतु ऑनलाइन प्रस्ताव 14 जुलाई तक

*पद्म पुरस्कार 2024 हेतु ऑनलाइन प्रस्ताव 14 जुलाई तक*

खैरागढ़, 05 जुलाई 2023/ भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कारों के लिये वर्ष 2024 के लिये नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किये गए है। हार्ड कॉपी समाज कल्याण विभाग जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को 14 जुलाई 2023 तक प्रस्तुत कर सकेंगे।

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार के पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री पुरस्कारों के लिए वर्ष 2024 हेतु नामांकन प्रस्ताव निर्धारित पात्रता एवं मापदंड के अनुरूप योग्य पात्र व्यक्तियों के नामांकन ऑनलाइन प्रस्ताव संचालनालय द्वारा 14 जुलाई 2023 तक चाही गई है। पद्म पुरस्कार देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। यह सम्मान कला, साहित्य शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग कार्य, सिविल सेवा व्यापार एवं उद्योग आदि में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रतिवर्ष भारत सरकार के द्वारा यह दिया जाता है। विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों सेवा के लिये प्रदाय किया जाता है। कोई भी व्यक्ति किसी जाति, व्यवसाय, हैसियत या लिंग के भेदभाव के बिना इन पुरस्कारों के पात्र है। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले कर्मचारियों सहित सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं। 

निर्धारित पात्रता एवं मापदण्ड के अनुरूप योग्य पात्र उम्मीदवारों को नामांकन एवं प्रोत्साहित करने हेतु पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कारों के लिये वर्ष 2024 हेतु नामांकन प्रस्ताव ऑनलाईन www.padmaawards.gov.in के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। ऑनलाइन प्रस्ताव में प्रविष्ट कर हार्ड कॉपी समाज कल्याण विभाग खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को दिनांक 14 जुलाई 2023 तक प्रस्तुत करेंगे, ताकि प्रस्ताव संचालक समाज कल्याण संचनालय छत्तीसगढ़ रायपुर को भेजी जा सके। अधिक जानकारी के लिए पद्म सम्मान के दिये गए वेबसाइट का अवलोकन या समाज कल्याण विभाग जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई से सम्पर्क कर सकते है।