महतारी वंदन योजना जिले की 1 लाख 17 हजार 231 पात्र महिलाओं के खाते में राशि

महतारी वंदन योजना जिले की 1 लाख 17 हजार 231 पात्र महिलाओं के खाते में राशि हुआ अंतरित *यह कार्यक्रम हमारी माताओं बहनों पर केंद्रित कार्यक्रम है आज एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज योजना का शुभारंभ हो रहा-श्री विक्रांत सिंह* जिला स्तरीय महतारी वंदन सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में शामिल हुई महिलाएं* *कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की शपथ दिलाई*

महतारी वंदन योजना  जिले की 1 लाख 17 हजार 231 पात्र महिलाओं के खाते में राशि

महतारी वंदन योजना जिले की 1 लाख 17 हजार 231 पात्र महिलाओं के खाते में राशि हुआ अंतरित

*यह कार्यक्रम हमारी माताओं बहनों पर केंद्रित कार्यक्रम है आज एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज योजना का शुभारंभ हो रहा-श्री विक्रांत सिंह*

जिला स्तरीय महतारी वंदन सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में शामिल हुई महिलाएं* 

*कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की शपथ दिलाई* 

* खैरागढ़ छुईखदान गंडई, 10 मार्च 2024//*

      जिला स्तरीय महतारी वंदन कार्यक्रम खैरागढ़ स्थित संस्कृतिक भवन में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह उपस्थित हुए। सर्वप्रथम श्री विक्रांत सिंह, कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात जिला अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। 

        इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज महतारी वंदन योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की 70 लाख 12 हजार 417 पात्र महिलाओं के खाते में 655 करोड़ 57 लाख रूपए की पहली किश्त का अंतरण किया। श्री मोदी द्वारा रिमोट से बटन दबाते ही खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले की 1 लाख 17 हजार 231 पात्र महिलाओं के खाते में राशि अंतरित हुआ।

         प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की राजधानी रायपुर में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में जुड़कर योजना की शुरूआत की। राज्य स्तरीय कार्यक्रम राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों, विकासखंड एवं नगरी निकाय मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

श्री मोदी ने कहा कि नारी शक्ति को सशक्त बनाने वाली महतारी वंदन योजना को समर्पित करना मेरा सौभाग्य है। उन्होंने जय जोहार के साथ मां दंतेश्वरी, मां बमलेश्वरी, मां महामाया और छत्तीसगढ़ की माताओं एवम बहनों को प्रणाम करते हुए सम्मेलन को संबोधित किया। श्री मोदी ने कहा कि माता व बहने सशक्त होती है तो पूरा परिवार सशक्त होता है। अब हर महीने बिना किसी परेशानी के महिलाओं के खाते में राशि आता रहेगा।

        जिला स्तरीय सम्मेलन में श्री विक्रांत सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एक-एक करके हर वादे धरातल पर उतार रही हैं। यह कार्यक्रम हमारी माताओं बहनों पर केंद्रित कार्यक्रम है, आज एक ऐतिहासिक दिन है। क्योंकि आज योजना का शुभारंभ हो रहा आज आप सभी के खातों में प्रथम किश्त का भुगतान किया जा रहा है। अब प्रति माह निरंतर खाते में राशि आता रहेगा और यह योजना निरंतर जारी भी रहेगी।

        कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने इस अवसर पर बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की शपथ दिलाई और साथ ही समस्त अतिथियों द्वारा महतारी वंदन का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुपोषण किट वितरण किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। 

आयोजित कार्यक्रम में एडिशनल एसपी श्रीमती नेहा पांडे, एसडीएम खैरागढ़ श्री टांकेश्वर प्रसाद साहू, एसडीओपी खैरागढ़ पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत सदस्य श्री धम्मन साहू, श्री टीके चंदेल, श्री विकेश गुप्ता, श्री रामाधार रजक, श्री रूपेन्द्र रजक, श्री आलोक श्रीवा

स, श्री नरेंद्र श्रीवास, श्री भगवत शरण सिंह, श्री शैलेंद्र मिश्रा, श्री परख दास कोसरे, श्री लक्ष्मीचंद आहूजा, श्री राजेश देवांगन, श्री मनजीत सिंह, श्री जितेंद्र गौर, श्री शैलेंद्र त्रिपाठी, श्री पुकराम सिन्हा, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।