खरीफ फसलों में भरपूर उत्पाद हेतु कृषि विभाग में जारी की समसामयिक सलाह

खरीफ फसलों में भरपूर उत्पाद हेतु कृषि विभाग में जारी की समसामयिक सलाह* *"धान की फसल में अवश्य करे, यूरिया का छिड़काव"- कृषि विभाग* *फसलों को कीट-पतंगो से बचाने करें, कीटनाशकों का छिड़काव* खैरागढ़, 16 अगस्त 2023/ कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशन में खरीफ फसलों में भरपूर उत्पाद हेतु कृषि विभाग ने समसामयिक सलाह जारी किया

खरीफ फसलों में भरपूर उत्पाद हेतु कृषि विभाग में जारी की समसामयिक सलाह

*खरीफ फसलों में भरपूर उत्पाद हेतु कृषि विभाग में जारी की समसामयिक सलाह* 

*"धान की फसल में अवश्य करे, यूरिया का छिड़काव"- कृषि विभाग*

*फसलों को कीट-पतंगो से बचाने करें, कीटनाशकों का छिड़काव*

खैरागढ़, 16 अगस्त 2023/ कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशन में खरीफ फसलों में भरपूर उत्पाद हेतु कृषि विभाग ने समसामयिक सलाह जारी किया। इसका उद्देश्य जिले में कुल 10 हजार 7 सौ तिरेपन हेक्टेयर रकबे में खरीफ की विभिन्न फसलों के अनुकूल उन्नत कृषि को बढ़ावा देना और कृषकों को अधिक लाभ पहुंचाने हेतु जारी किया गया।

*"धान की फसल में अवश्य करें, यूरिया का छिड़काव"- कृषि विभाग*

कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में उपसंचालक कृषि राजकुमार सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के किसानों द्वारा ज्यादातर धान फसल की बोनी 89 हजार 694 हेक्ट. में की गई है इस अतिरिक्त सोयाबीन 7 हजार 8 सौ में एवं अरहर 2 हजार 743 हेक्ट. में ली गई है। विगत 1 सप्ताह से बारिश नहीं होने से उमस के कारण धान एवं अन्य फसलों के वृद्धि प्रभावित होने की संभावना है तथा उमस होने से कीट पंतगा एवं बीमारियों के प्रकोप की समस्या होने के लिए अनुकूल होता है। धान फसलों में ब्यासी के बाद तथा सामान्य रोपा धान में यूरिया की छिड़काव किया जाना आवश्यक होता है जिन धान खेतों में पर्याप्त पानी उपलब्ध हो वहां यूरिया की आशिक मात्रा छिडकाव करे। 

*फसलों को कीट-पतंगो से बचाने करें कीटनाशकों का छिड़काव*

धान फसल में उमस के कारण कीट पतंगो जैसे हरा फुदका तना छेदक गैसे अन्य रस चूसने वाली कीटो का प्रकोप के लिए अनुकूल वातावरण है, जिसके लिए कीटनाशकों का छिड़काव करे। धान फसलों के कीटों के आधार पर अनुशंसित मात्रा मे कीटनाशक दवाओं का उपयोग में छिड़काव करावे। सोयाबीन फसलों में कीट के प्रकोप होने पर कीटनाशक की अनुशंसित मात्रा का छिड़काव कराते रहे।