बीच सड़क पर ही बना लिया आरामगाह

बीच सड़क पर ही बना लिया आरामगाह,,,, थैले को तकिया बनाकर सो गया शराबी!,,,, जय स्तंभ चौक पर दिवाली की रौनक के बीच दिखा अनोखा नजारा,,,, तमाशबीन बनी रही भीड़,,

बीच सड़क पर ही बना लिया आरामगाह

           

  बीच सड़क पर ही बना लिया आरामगाह

          थैले को तकिया बनाकर सो गया शराबी!

जय स्तंभ चौक पर दिवाली की रौनक के बीच दिखा अनोखा नजारा

                            तमाशबीन बनी रही भीड़

छुईखदान == दिवाली की जगमग रोशनी, बाजारों में चहल-पहल और त्योहार की खुशियों के बीच छुईखदान के जय स्तंभ चौक पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। जहां लोग दिवाली की खरीदारी और रौनक का आनंद लेने निकले थे, वहीं एक व्यक्ति ने बीच सड़क को ही अपना बिस्तर बना लिया।।

    दरअसल, शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति सड़क के बीचों-बीच बड़े इत्मीनान से लेटा नजर आया। जनाब की बेफिक्री ऐसी कि अपने पास रखे थैले को ही तकिया बना लिया और दुनिया से बेखबर होकर गहरी नींद में सो गए। न आसपास गुजरते लोगों की परवाह और न ही त्योहार की चहल-पहल का कोई एहसास!

          सड़क बनी बिस्तर, भीड़ बनी दर्शक

   सड़क पर इस अनोखे नजारे को देखकर राहगीर कुछ देर के लिए ठिठक गए। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी। कोई हैरानी से देखता रहा तो कोई इस दृश्य को देखकर मुस्कुराता नजर आया। दिवाली की रौनक देखने निकले लोगों के लिए यह नजारा चर्चा और कौतूहल का विषय बन गया।।

                  न ट्रैफिक की चिंता, न किसी का डर!

     हैरानी की बात यह रही कि सड़क पर व्यक्ति के इस तरह लेटे रहने के बावजूद लोग तमाशबीन बने रहे। न कोई बैरिकेडिंग नजर आई और न ही यातायात व्यवस्था को लेकर कोई विशेष हलचल। जिस सड़क से कभी भी वाहन गुजर सकता था, उसी सड़क पर जनाब आराम से नींद फरमा रहे थे।।

     कहते हैं कि नशा इंसान को दुनिया से बेखबर कर देता है। जय स्तंभ चौक का यह दृश्य भी कुछ ऐसा ही बयां कर रहा था। हालांकि, यह नजारा भले ही लोगों के लिए मनोरंजन और चर्चा का विषय बना रहा, लेकिन सार्वजनिक सड़क पर इस तरह बेसुध होकर सोना किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। यह व्यक्ति की खुद की जान के साथ-साथ सड़क से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा है।।

             कुल मिलाकर दिवाली की जगमगाहट के बीच जय स्तंभ चौक पर यह अनोखा नजारा काफी देर तक लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।