स्वीप महाकार्निवाल में परिचय पत्र से मतदान हेतु किया प्रेरित

स्वीप महाकार्निवाल में परिचय पत्र से मतदान हेतु किया प्रेरित *एक हजार से अधिक युवा और महिलाएं हुए शामिल* *जिले के स्वीप गतिविधियों की प्रदर्शनी ने लोगों को किया आकर्षित* *केसीजी में 7 नवंबर को 12 विभिन्न परिचय पत्र से कर सकेंगे मतदान* खैरागढ़, 28 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत मतदाताओं को 12 विभिन्न प्रकार के परिचय पत्र से मतदान करने के लिए गुरुवार को कार्यक्रम कर प्रेरित किया। इस हेतु स्वीप महा कार्निवाल के माध्यम से जिले में पहली बार जंबो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के स्वीप गतिविधियों की प्रदर्शनी ने लोगों को आकर्षित किया।

स्वीप महाकार्निवाल में परिचय पत्र से मतदान हेतु किया प्रेरित

स्वीप महाकार्निवाल में परिचय पत्र से मतदान हेतु किया प्रेरित

*एक हजार से अधिक युवा और महिलाएं हुए शामिल*

*जिले के स्वीप गतिविधियों की प्रदर्शनी ने लोगों को किया आकर्षित*

*केसीजी में 7 नवंबर को 12 विभिन्न परिचय पत्र से कर सकेंगे मतदान*

खैरागढ़, 28 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत मतदाताओं को 12 विभिन्न प्रकार के परिचय पत्र से मतदान करने के लिए गुरुवार को कार्यक्रम कर प्रेरित किया। इस हेतु स्वीप महा कार्निवाल के माध्यम से जिले में पहली बार जंबो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के स्वीप गतिविधियों की प्रदर्शनी ने लोगों को आकर्षित किया।

*12 विभिन्न परिचय पत्र का उपयोग करके कर सकेंगे मतदान*

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने स्वीप के तहत मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान हेतु शपथ दिलाकर प्रेरित किया। संयुक्त कलेक्टर और स्वीप नोडल आभा तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वीप महा कार्निवाल में विविध कार्यक्रम जैसे स्लोगन, रंगोली, शपथ ग्रहण, नुक्कड़ नाटक, चुनई सेल्फी जोन और जिले के स्वीप गतिविधियों की प्रदर्शनी को शामिल किया गया था। इस दौरान 12 प्रकार के वैकल्पिक परिचय पत्रों में मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र-राज्य सरकार, लोक उपक्रम, और अन्य आइडेंटिफिकेशन डॉक्यूमेंट्स का उपयोग करके मतदान हेतु उपस्थित युवाओं और महिलाओं सहित नागरिकों को प्रेरित किया गया। बताया गया कि मतदाता एनपीआर के अंतर्गत जारी स्मार्ट कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सरकारी पहचान पत्र, और यूनिक डिसएबिलिटी आइडी कार्ड को का उपयोग कर मतदान कर सकेंगे। इसके माध्यम से मतदाता अपने पसपोर्ट में दिए गए विवरण के आधार पर निर्वाचन नामावलियों में पंजीकृत हो सकेंगे और मतदान केंद्र में केवल अपने मूल पासपोर्ट के आधार पर वोट कर सकेंगे। इस महत्वपूर्ण सुधार के साथ, मतदाताओं को अब और भी सुविधाएं मिलेंगी, जो उनके मतदान करने को आसान बनाएगी। यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाया गया है कि सभी विभिन्न पहचान पत्रों को स्वीकार किया जाए ताकि हर नागरिक को उनकी वोट की अधिकतम सुविधा मिले।

*एक हजार से अधिक युवा और महिलाएं हुए शामिल*

स्वीप महा कार्निवाल में जिले के, विश्विद्यालय, विभन्न महाविद्यालयों और महिला समूहों के हजार से अधिक युवाओं को सहभागिता रही। स्वीप सहायक नोडल केके वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओ ने सूक्ष्म अनाज मीलेट से बने पकवान की प्रदर्शनी लगाई। शत प्रतिशन मतदान हेतु प्रेरित करते हुए इस अहम पहल के साथ मतदाता को आत्म-निर्भरता और मतदान के अधिकार की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने का मौका मिला है। यह नया विधानसभा निर्वाचन प्रक्रिया मतदान में और अधिक साफ, सुरक्षित, और प्रभावी बनाएगा, जिससे लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों को बढ़ावा मिलेगा।इसका मततलब है कि मतदान केंद्र पर मतदाता परिच

य पत्र न होने की स्थिति में भी मतदान किया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान व्यय प्रेक्षक शोभन सूत्रधार, नोडल अभा तिवारी, सहायक केके वर्मा, सीएमओ प्रमोद शुक्ला, सीईओ जनपद खैरागढ़ सहित विभिन्न बड़ी संख्या में कॉलेज के युवा, महिलाएं और अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।