छुईखदान ब्राम्हण महिला मंडल का हुआ सम्मान

छुईखदान ब्राम्हण महिला मंडल का हुआ सम्मान प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज के 9वें स्थापना दिवस पर छुईखदान महिला मंडल का हुआ सम्मान" छुईखदान ,,,,,, 17 जुलाई 2024 स्थापना दिवस का आयोजन वृंदावन रायपुर में किया गया जहां कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की पूजा अर्चना से किया गया

छुईखदान ब्राम्हण महिला मंडल का हुआ सम्मान

छुईखदान ब्राम्हण महिला मंडल का हुआ सम्मान 

प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज के 9वें स्थापना दिवस पर छुईखदान महिला मंडल का हुआ सम्मान"

 छुईखदान ,,,,,, 17 जुलाई 2024 स्थापना दिवस का आयोजन वृंदावन रायपुर में किया गया जहां कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की पूजा अर्चना से किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि धरसीवां विधायक श्री अनुज शर्मा, विशिष्ट अतिथि योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे , कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सरिता दुबे, प्रांतीय प्रमुख श्रीमती भारती किरण शर्मा, श्रीमती विजयलक्ष्मी शर्मा संरक्षक एवंश्रीमती निशा तिवारी केआतिथ्य में सम्पन्न हुआ। 

                  जिसमें 23जिले ,मंडल, स्थानीय इकाई ,प्रतिभाशाली बच्चे,युवक, युवतियों विभिन्न क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है का सम्मान किया गया। श्री अनुज शर्मा अपने भाषण के पश्चात् 'आरूग हे कलशा दाई' भजन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। हमारे छुईखदान मंडल से संयोजक श्रीमती विमला शर्मा,संरक्षक श्रीमती शैल शर्मा, मंडल प्रमुख श्रीमती सरिता शर्मा, अध्यक्ष श्रीमती वंदना त्रिपाठी, उपाध्यक्ष श्रीमती रूपा उपाध्याय, श्रीमती ज्योति शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती स्वाति शर्मा एवं

सचिव श्रीमती चरिता चौबे का सम्मान स्मृति चिन्ह एवं मेडल से किया गया।

           खैरागढ़ से अंजु पांडे, राजनांदगांव से वंदना तिवारी एवं डोंगरगढ़ से अंजु त्रिपाठी को भी यह सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री संजय शुक्ला एवं शंजिता शुक्ला के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती प्रीति शुक्ला,सुनिता मिश्रा एवं प्रदेश के समस्त इकाईयों की भूमिका विशेष रही।